एक्सप्लोरर

Bihar News: पटना में 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी, केके पाठक ने कहा था बात-बात में नहीं करें बंद

Patna School Closed News: बिहार की राजधानी पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कक्षा एक से आठवीं तक सभी सरकारी व गैरा सरकारी स्कूलों को 23 जनवरी तक बंद करने का निर्देश जारी कर दिया है.

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंड का आलम यह है कि घर से निकलना मुश्किल सा हो गया है. इन सब के बीच बढ़ती ठंड को देखते हुए पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को 23 जनवरी तक बंद कर दिया है. आदेश में कहा गया है कि नवीं से 12वीं तक के स्कूल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम की तहत चलेंगे. हालांकि इससे पहले शिक्षा विभाग की तरफ से ये कहा गया था कि कोई भी जिला अधिकारी छुट्टी के आदेश से पहले शिक्षा मंत्रालय को जरूर बताए.

बिहार के शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव केके पाठक ने शनिवार (20 जनवरी) को सभी प्रमंडलीय आयुक्त को लिखे पत्र में बात-बात पर स्कूल बंद करने की परंपरा को खत्म करने की बात कही थी. के के पाठक ने कहा था कि जहां भी ठंड को लेकर स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है, उसे तत्काल वापस लिया जाए.

डीएम ने दिए ये आदेश

वहीं अब पटना जिला के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी किया है, ''जिला के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं कोचिंग सेन्टर सहित) में वर्ग-8 तक शैक्षणिक गतिविधियों पर लगाये गये प्रतिबंध को दिनांक 23.01.2024 तक विस्तारित करता हूं. वर्ग-9 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्व के आदेश के अनुरूप पूर्वाह्न 09.00 से पूर्व एवं अपराह्न 03.30 बजे के पश्चात् प्रतिबंधित रहेंगी. मिशन दक्ष तथा बोर्ड परीक्षा हेतु पर्याप्त सावधानी के साथ विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा. उपर्युक्त आदेश दिनांक 23.01.2024 तक प्रभावी रहेगा".

शिक्षा सचिव के आदेश के बाद भी बंद हुआ स्कूल

मालूम हो कि कल (20 जनवरी) ही बिहार के शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव केके पाठक ने राज्य के सभी डीएम को स्कूल नहीं बंद करने का आदेश जारी कर दिया था. इसके बावजूद भी पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने पटना के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक 23 जनवरी तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया है.

ये भी पढ़ें: Chirag Paswan: चिराग पासवान को मिला इस कद्दावर नेता का साथ, मुजफ्फरपुर में दिलाई पार्टी की सदस्यता, जुटी भारी भीड़

किशन कुमार इस समय ABP न्यूज़ में बतौर कंसल्टेंट कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. किशन ABP न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग 3 सालों से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने लंगट सिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर से बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. कॉलेज में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. किशन राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- Kishanbjmc@Gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget