एक्सप्लोरर

Patna Dhanbad Train: पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन में बदलाव, दिल्ली के लिए भी होली स्पेशल ट्रेन

IRCTC: पटना-धनबाद रूट में पटना-धनबाद इंटरसिटी सबसे लोकप्रिय ट्रेन है. इसे देखते हुए रेलवे ने इसके परिचालन में बदलाव को लेकर एक जानकारी दी है. वहीं, जयनगर से आनंद विहार तक एक नई ट्रेन चलने जा रही है.

पटना: पटना-धनबाद (Patna Dhanbad) यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है. इस रूट की सबसे लोकप्रिय ट्रेन की परिचालन में बदलाव किया गया है. पूर्व मध्य रेल द्वारा 12 मार्च से गाड़ी संख्या 13331/13332 धनबाद-पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस (Patna-Dhanbad Intercity Express) का परिचालन में बदलाव किया गया है. इस रूट में इस ट्रेन में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है. वहीं, इसके अलावा ईस्ट सेंट्रल रेलवे (East Central Railway) ने हाजीपुर रूट के लोगों के लिए 12 मार्च को एक स्पेशल ट्रेन (Special Train) का परिचालन करने जा रही है, जो ट्रेन जयनगर से आनंद विहार (Jaynagar-Anand Vihar) तक जाएगी.

यह ट्रेन अब प्रतिदिन चलेगी. 

ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने पटना-धनबाद यात्रियों के लिए एक अधिसूचना जारी किया है. इस रूट में यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि करते हुए पूर्व मध्य रेल द्वारा 12 मार्च से गाड़ी संख्या 13331/13332 धनबाद-पटना-धनबाद  इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन छह दिन के बदले अब प्रतिदिन किया जाएगा. गाड़ी संख्या 13331 ट्रेन धनबाद से खुलती है जबकि गाड़ी संख्या 13332 ट्रेन पटना से खुलकर धनबाद तक जाती है. अब इस रूट में जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी. 

जयनगर से आनंद विहार तक स्पेशल ट्रेन

बिहार में होली को लेकर पूरे भारत से प्रवासी बिहारी घर लौटते हैं. होली बीत जाने के बाद फिर से लोग रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में जाने लगते हैं. इससे ट्रेनों में काफी भीड़ बढ़ जाती है. इसे देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने जयनगर से आनंद विहार रूट के यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है. इससे इस रूट के यात्रियों को सुविधा मिलेगी. रेलयात्रियों की सुविधा हेतु 12 मार्च को हाजीपुर के रास्ते 04077 जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह ट्रेन दरभंगा, मुजफ्फरपुर होते हुए गोरखपुर के रास्ते आनंद विहार तक जाएगी. जयनगर में रात्रि 10:30 बजे खुलेगी, जो अगले दिन रात्रि 9:30 में आनंद विहार पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें: Rajshree Yadav in Hospital: तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री अस्पताल में भर्ती, ED की लंबी सर्च ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?
'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
बांकीपुर के इन इलाकों ने बढ़ाई RJD, BJP और प्रशांत किशोर की मुश्किल? सबके सामने है ये चुनौती
बांकीपुर के इन इलाकों ने बढ़ाई RJD, BJP और प्रशांत किशोर की मुश्किल? सबके सामने है ये चुनौती
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget