एक्सप्लोरर

Bihar: सोमवारी पर दोस्तों के साथ जल चढ़ाने जा रहा था, बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी, पटना में सनसनीखेज वारदात

Patna Dhanarua Murder Case: घटना के पीछे जमीन विवाद वजह बताई जा रही है. रोशन का चाचा से जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था. इस मामले में एक शख्स की गिरफ्तारी हुई है.

Crime News: पटना-गया एसएच-01 पर धनरुआ थाना के चोरपुलवा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने 17 साल के एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान गौरीचक थाना के फजलचक निवासी धर्मेंद्र यादव के बेटे रोशन कुमार के रूप में की गई. वह अपने दोस्तों के साथ अंतिम सोमवारी (28 अगस्त) पर पटना के गाय घाट से जल लेकर वीर महादेव स्थान मंदिर में भगवान शिव पर पैदल चढ़ाने जा रहा था.

घटना के संबंध में बताया गया कि रोशन जैसे ही चोरपुलवा के पास पहुंचा तो बाइक सवार बदमाशों ने उस पर छह गोलियां चलाई जिसमें से पांच गोली उसके शरीर में लग गई. मौके पर ही मौत हो गई. अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से भगदड़ मच गई. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश भाग निकले.

Bihar: सोमवारी पर दोस्तों के साथ जल चढ़ाने जा रहा था, बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी, पटना में सनसनीखेज वारदात

जमीन विवाद में हो सकती है हत्या

घटना के पीछे जमीन विवाद वजह बताई जा रही है. रोशन का चाचा से जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था. पूर्व में भी कई बार दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिंग की घटना हो चुकी है. आठ अगस्त को रोशन के पिता ने गौरीचक थाने में अपने भाइयों और उनके बेटों के साथ-साथ अज्ञात पर घर पर चढ़कर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

इधर घटना की सूचना पर गौरीचक, धनरुआ और कादिरगंज थाना समेत अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. घटना को लेकर आक्रोशित लोग सड़क जाम कर हंगामा कर रहे थे जिन्हें समझाकर शांत कराया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस संबंध में मृतक रोशन के बड़े भाई नीतीश कुमार के बयान पर उसके चाचा सुरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, इन दोनों की पत्नी और बेटों के साथ अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने इनमें से सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची. धनरुआ थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में ही रोशन की हत्या की गई है. मृतक रोशन के बड़े भाई के बयान पर सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में ठेकेदार को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर, सामने आया ये विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget