एक्सप्लोरर

पटना में गोली मारकर लूट लिया था सोना, मास्टरमाइंड धराया, कांग्रेस के छात्र विंग से जुड़ा था आरोपित

Patna Gold Loot Case: सात मार्च को डाकबंगला चौराहे के पास लूट हुई थी. सोना व्यापारी दिल्ली का रहने वाला था. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

पटना: राजधानी पटना में सात मार्च को बदमाशों ने गोली मारकर दिल्ली के स्वर्ण व्यापारी से सोना लूट लिया था. सोना व्यापारी के साथ उसका बेटा भी उस दिन मौजूद था. बैग छीनने के दौरान बदमाशों और व्यापारी में हाथापाई हुई थी. इसी बीच एक बदमाश ने गोली चला दी थी जो व्यापारी के बेटे के हाथ में लग गई थी. इस सोना लूट कांड का पुलिस ने सोमवार (11 मार्च) को खुलासा कर दिया. इस मामले में पुलिस ने कांड के मास्टरमाइंड सैयद अली रजा हाशमी को गिरफ्तार किया है. उसका कनेक्शन कांग्रेस के छात्र विंग एनएसयूआई (NSUI) से रहा है. पटना कॉलेज से आरोपित ने मॉस कॉम की पढ़ाई की है.

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में बनाई गई थी टीम

इस मामले में सिटी एसपी सेंट्रल चंद्र प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सात मार्च को डाकबंगला चौराहे के पास एक घटना हुई थी. एक सोना व्यापारी से दो किलो से थोड़ा अधिक सोना लूट लिया गया था. घटना के बाद जांच के लिए एक टीम बनाई गई थी. डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी. काफी जल्दी जांच शुरू की गई. टेक्निकल तरीके से अनुसंधान किया गया. सीसीटीवी खंगाले गए. रविवार (10 मार्च) को कांड का उद्भेदन हो गया है. एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है.

अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

एसपी सेंट्रल ने बताया कि कांड में तीन बाइक का इस्तेमाल हुआ था. तीनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है. इस कांड में संलिप्त अन्य जो अभियुक्त हैं उनका नाम-पता ले लिया है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जो गिरफ्तार किया गया है उसका नाम सैयद अली रजा हाशमी है. ये खाजे चांद छपरा (वैशाली) का रहने वाला है. अनुसंधान में आया है कि दो बाइक चोरी की थी जो सैयद अली रजा हाशमी के पैतृक घर के आसपास से चोरी हुई थी. बाकी और जो रिकवरी होगी उसके बारे में आगे जानकारी दी जाएगी. तीन बाइक के साथ एक मोबाइल को भी बरामद किया गया है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: मधेपुरा में JDU नेता के बेटे को मारी गोली, दो बाइक से पहुंचे थे चार बदमाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget