एक्सप्लोरर

Patna Constable Murder: पटना के होटल में की थी सिपाही पत्नी की हत्या, अब पति ने किया सरेंडर, किए चौंकाने वाले खुलासे

Jehanabad News: 20 अक्टूबर को पटना में महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या की गई थी. आरोपित के सरेंडर करने के बाद पटना की पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गई.

जहानाबाद: पटना जंक्शन के नजदीक 20 अक्टूबर को एक होटल के कमरे में महिला कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में आरोपित पति ने बीते रविवार (29 अक्टूबर) की शाम काको थाने में सरेंडर कर दिया. सूचना मिलते ही पटना की पुलिस पहुंची और आरोपित गजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गजेंद्र जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के दमुहां गांव का रहने वाला है.

आत्मसमर्पण करने के बाद गजेंद्र ने मीडिया के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने बताया कि वह कोचिंग चलाता था. सात साल पहले शोभा कुमारी से उसने प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था. एक चार साल की बेटी भी है. शोभा पढ़ाई कर नौकरी करना चाहती थी तो उसने लाखों रुपये खर्च कर पटना में रखकर पढ़ाई करवाई. वर्ष 2021 में शोभा का बिहार पुलिस में चयन हो गया. पांच महीने पहले पता चला कि उसकी पत्नी का किसी धीरज कुमार नाम के युवक से अफेयर चल रहा है. धीरज एसएसबी का जवान है.

ससुराल पक्ष को बताने के बाद सुलझाया गया था मामला

गजेंद्र ने बताया कि पत्नी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसे कुछ अजीब तरह का पोस्ट देखने को मिला था. इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ. ससुराल पक्ष के समझाने पर मामला सुलझ गया. शोभा फिर ट्रेनिंग और अपनी ड्यूटी के दौरान धीरज से बात करने लगी. विरोध करने पर शोभा ने कह दिया कि वह धीरज के साथ रहना चाहती है और उसी से शादी करेगी. इस बात पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ. गजेंद्र ने बताया कि वह इसको लेकर डिप्रेशन में चल रहा था.

पत्नी को होटल में मिलने के लिए बुलाया था गजेंद्र

गजेंद्र ने कहा कि 19 अक्टूबर को उसने अपनी पत्नी शोभा को पटना के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था. एक कमरा बुक कर लिया था लेकिन शाम तक इंतजार करने के बाद भी शोभा नहीं आई. दूसरे दिन (20 अक्टूबर) फोन पर बात हुई तो वह होटल में मिलने आई जहां दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया.

पत्नी रच रही थी गजेंद्र की हत्या की साजिश

गजेंद्र ने बताया कि शोभा पहले से बैग में हथियार रखी हुई थी. उसने हथियार निकालकर मुझे मारने का प्रयास किया. इस दौरान दोनों में धक्का-मुक्की हुई. इसी बीच हथियार से अचानक गोली चल गई जिससे शोभा की मौत हो गई. पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी कई महीनों से उसकी हत्या की साजिश रच रही थी. गजेंद्र ने कहा कि एक बार शोभा ने धीरज को छोड़ने की बात कही थी तो धीरज ने कहा कि था अगर वह ऐसा करेगी तो वह आत्महत्या कर लेगा. इसके बाद उसके (शोभा) सारे परिवार को इस केस में फंसा देगा. सरेंडर करने के बाद पटना पुलिस गजेंद्र को अपने साथ लेकर चली गई.

यह भी पढ़ें- Samastipur Firing: समस्तीपुर में युवक को मारी गोली, जख्मी को ले जा रहे दारोगा को भीड़ ने पीटा, बाइक और दुकान में तोड़फोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
Embed widget