एक्सप्लोरर

Patna Constable Murder: गजेंद्र ने खेत बेचकर पत्नी को पढ़ाया था, फिर शोभा बनी थी सिपाही, हत्याकांड में नया मोड़

Patna News: पटना के होटल में हुए इस मर्डर का एंगल प्रेम प्रसंग से जुड़ता दिख रहा है. हालांकि पुलिस की जांच के बाद सब कुछ सामने आएगा. आरोपी गजेंद्र के पिता ने बयान दिया है.

जहानाबाद: पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के नजदीक एक होटल में बीते शुक्रवार (20 अक्टूबर) को एक महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उसके पति गजेंद्र पर ही आरोप है कि उसने कट्टा से हत्या की और फिर मौके से फरार हो गया. अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है. जहानाबाद के काको के रहने वाले गजेंद्र ने शोभा से प्रेम विवाह किया था. इसके बाद खेत बेचकर उसे पढ़ाया था तब जाकर शोभा सिपाही बनी थी. महिला सिपाही की हत्या मामले में धीरे-धीरे नया मोड़ सामने आ रहा है.

पिता ने कहा- डिप्रेशन में रहने लगा था गजेंद्र

इस पूरे मामले में आरोपी गजेंद्र के पिता रामाश्रय यादव ने कुछ बात बताई है. उन्होंने कहा कि गजेंद्र 13000 रुपया लेकर दवा लाने के लिए लेकर घर से निकला था. उसके बाद पता चला कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. यह भी कहा कि उसके दोस्त हेमंत कुमार ने बताया कि गजेंद्र कई दिनों से नशे की दवा खा रहा था. इसके बारे में उन्होंने अपने बेटे गजेंद्र से पूछा भी था. बेटे ने कहा था कि पत्नी का किसी एसएसबी के जवान धीरज कुमार से अफेयर है. वह सीतामढ़ी का रहने वाला है. इसके चलते वह काफी डिप्रेशन में रह रहा है.

'गजेंद्र ने अपने मन से किया था प्रेम विवाह'

बताया जाता है कि अफेयर को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद भी हो चुका था. गजेंद्र के पिता रामाश्रय यादव ने बताया कि उनके बेटे ने अपने मन से प्रेम विवाह किया था. इसके बाद उसने पत्नी को पढ़ाया-लिखाया. खेत बेचकर नौकरी भी लगाई लेकिन कुछ दिनों से दोनों में अनबन चल रहा था. उन्होंने कहा कि उनके दो बेटे हैं. दोनों को उन्होंने अलग-अलग कर दिया था और ये लोग अलग ही रहते थे.

उधर गजेंद्र के गांव वालों की मानें तो वह काफी शांत विचार का लड़का था. नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था. बहरहाल घटना राजधानी पटना में हुई है इसलिए पटना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. बता दें कि शोभा भागलपुर में 2022 बैच की महिला सिपाही थी. बीएसएपी (बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस) में उसकी ट्रेनिंग चल रही थी. वह दुर्गा पूजा में पटना में ड्यूटी के लिए आई थी.

यह भी पढ़ें- Nalanda News: हैवानियत! नालंदा में पत्नी को होटल भेजता था पति, हर दिन की कमाई 5 हजार, जब मना की तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget