एक्सप्लोरर

Patna Raid: पटना में ED की रेड से 'गरम' हुआ सियासी माहौल, RJD ने कहा- 'स्वागत है', क्या बोली BJP?

Patna News: भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास के ठिकानों पर ईडी की टीम पटना में छापेमारी कर रही है. इसी साल चुनाव होना है और इस तरह ईडी की एंट्री से सियासत तेज हो गई है.

Patna News: राजधानी पटना में गुरुवार (27 मार्च, 2025) को ईडी ने भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास के ठिकानों पर छापेमारी की. खबर लिखे जाने तक तारिणी दास के पटना के पूर्णेन्दु नगर स्थित आवास और उनके दफ्तर सहित चार ठिकानों पर यह रेड चल रही थी. तारिणी दास पर सरकारी टेंडरों को मैनेज करने का आरोप है. बिहार में इसी साल चुनाव होना है और इस तरह ईडी की एंट्री से सियासत तेज हो गई है.

ईडी की रेड पर आरजेडी के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि स्वागत है. जमकर लूट भ्रष्टाचार हो रहा है. इसमें मंत्री भी शामिल हैं. सीएम अचेतावस्था में हैं. उनको कुछ पता ही नहीं रहता है. कहीं भी छापेमारी कर लीजिए करोड़ों रुपया मिलेगा. देश में भ्रष्टाचार की राजधानी बिहार है. उधर ईडी की कार्रवाई पर बीजेपी के विधायक लखेंद्र  पासवान ने कहा कि सुशासन की सरकार है. जो भी गड़बड़ करेगा बख्शा नहीं जाएगा. कार्रवाई होगी.

नोट गिनने की मशीन मंगाई गई… दस्तावेज जब्त

बता दें कि खबर है कि सर्च के दौरान ईडी को काफी मात्रा में रुपये मिले हैं. नोट गिनने की मशीन मंगाई है. हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं बताया गया है कि क्या कुछ मिला है. सूत्रों की मानें तो भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर के घर हुई ईडी की रेड में महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं.

उधर एक तरफ ईडी की कार्रवाई ऐसे वक्त में हो रही है जब विधानसभा के बजट सत्र का आखिरी दिन है. संभव है सदन में भी इसको लेकर सवाल उठाए जाएं. दूसरी ओर सदन की कार्यवाही से पहले वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ महागठबंधन के विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया. केंद्र सरकार और नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस विधेयक को काला कानून बताया जा रहा. असंवैधानिक बताया जा रहा. वापस लेने की मांग की जा रही.

यह भी पढ़ें- बिहार में जिंदा बच्चे को डॉक्टर ने बताया मृत, दे दिया डेथ सर्टिफिकेट, इस जिले में गजब हो गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget