एक्सप्लोरर

बिहार में जिंदा बच्चे को डॉक्टर ने बताया मृत, दे दिया डेथ सर्टिफिकेट, इस जिले में गजब हो गया

Bihar News: मामला बेतिया के लौरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि यह गंभीर मामला है और इसकी जांच की जाएगी.

Bettiah News: बिहार में जिंदा बच्चे को एक डॉक्टर ने ना सिर्फ मृत बता दिया बल्कि डेथ सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया. मामला बेतिया जिले का है. लौरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है. घटना बीते सोमवार की है, लेकिन बुधवार (26 मार्च, 2025) को यह पता चला तो अस्पताल और डॉक्टर के बारे में तरह-तरह चर्चा शुरू हो गई.

दरअसल 24 मार्च को बहादुर बैठा की पत्नी ज्योति कुमारी अपने पहले बच्चे के प्रसव के लिए लौरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई थीं. शाम चार बजे बच्चे की नॉर्मल डिलीवरी हुई. अस्पताल के डॉक्टर और नर्सों ने बच्चे को मृत बताया. डेथ सर्टिफिकेट के साथ डिस्चार्ज का पर्चा भी परिजनों को थमा दिया गया. 

...और बच्चे के शरीर में होने लगी हरकत

स्वास्थ्य केंद्र से परिजन जब बच्चे को लेकर बाहर निकले तो उसके शरीर में कुछ हरकतों का पता चला. परिजन बच्चे को लेकर लौरिया के ही एक निजी अस्पताल में पहुंच गए. पता चला बच्चा जिंदा है. वहां के डॉ. ने नवजात को भर्ती भी कर लिया. अब इलाज के बाद बच्चा खतरे से बाहर है. स्वस्थ है.

उधर इस घटना को लेकर स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात नर्स राधिका कुमारी ने बताया कि बच्चा मृत पैदा हुआ था. डॉक्टर अफरोज ने कहा कि उन्होंने बिना जांच के डिस्चार्ज पर्ची पर हस्ताक्षर किया था. क्योंकि मेडिकल स्टाफ एक साथ दस्तखत कराने आए थे.

क्या कहते हैं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी?

इस मामले को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि यह गंभीर मामला है और इसकी जांच की जाएगी. अगर कोई दोषी पाया गया तो वरीय अधिकारी को सूचित किया जाएगा. दूसरी ओर इस घटना से लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि बिना जांच के डॉक्टर ने डेथ सर्टिफिकेट कैसे थमा दिया? डिस्चार्ज पर्ची पर हस्ताक्षर क्यों किया? जेडीयू नेता मुन्ना सिंह ने इसे लापरवाही का मामला बताया और कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Watch: जिस मंदिर में गए कन्हैया कुमार उसे गंगाजल से धोया गया, बिहार में सियासी बवाल तय!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 15 दिन में निपटाने होंगे दाखिल-खारिज के मामले, दिलीप जायसवाल का आदेश, 'आम लोगों को...'
बिहार: 15 दिन में निपटाने होंगे दाखिल-खारिज के मामले, दिलीप जायसवाल का आदेश, 'आम लोगों को...'
RJD से MLC बनेंगी रोहिणी आचार्य? खुद दी प्रतिक्रिया, 'मैं ये बता देना चाहती हूं कि…'
RJD से MLC बनेंगी रोहिणी आचार्य? खुद दी प्रतिक्रिया, 'मैं ये बता देना चाहती हूं कि…'
बांकीपुर से रितु जायसवाल होंगी BJP की प्रत्याशी? जान लीजिए नितिन नवीन वाली सीट का समीकरण
बांकीपुर से रितु जायसवाल होंगी BJP की प्रत्याशी? जान लीजिए नितिन नवीन वाली सीट का समीकरण
कॉकरोच जनता पार्टी पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान से सियासत तेज, RJD बोली- 'ये बात तो…'
कॉकरोच जनता पार्टी पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान से सियासत तेज, RJD बोली- 'ये बात तो…'

वीडियोज

Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़
Breaking | Attack on Lebanon: ईरान को फिर निशाना बना रहें Trump | Strait Of Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्स अकाउंट को तुरंत बहाल करने से किया इनकार
कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्स अकाउंट को तुरंत बहाल करने से किया इनकार
RJD से MLC बनेंगी रोहिणी आचार्य? खुद दी प्रतिक्रिया, 'मैं ये बता देना चाहती हूं कि…'
RJD से MLC बनेंगी रोहिणी आचार्य? खुद दी प्रतिक्रिया, 'मैं ये बता देना चाहती हूं कि…'
US-China Relations: ट्रंप की बढ़ी धुकधुकी! इंटेलिजेंस में सेंध लगा रहे रूस-चीन, अब क्या करेगा अमेरिका?
ट्रंप की बढ़ी धुकधुकी! इंटेलिजेंस में सेंध लगा रहे रूस-चीन, अब क्या करेगा अमेरिका?
RR Vs GT Qualifier 2 IPL 2026: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
KD The Devil OTT Release: ध्रुव सर्जा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
'ड्रैगन' को झटका देने की तैयारी में भारत, 30 देशों के साथ मिलकर बड़ा गेम करने का प्लान!
'ड्रैगन' को झटका देने की तैयारी में भारत, 30 देशों के साथ मिलकर बड़ा गेम करने का प्लान!
Monsoon Tracker: मॉनसून पर बड़ा खतरा! IMD की डराने वाली भविष्यवाणी- इस साल बारिश कम, गर्मी करेगी बेहाल
मॉनसून पर बड़ा खतरा! IMD की डराने वाली भविष्यवाणी- इस साल बारिश कम, गर्मी करेगी बेहाल
Embed widget