एक्सप्लोरर

पटनाः ऑटो चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, गाड़ी में छूटा था पर्स, महिला को खोजकर किया वापस

पटना में सर्वे ऑफिस में काम करने वाली प्रिया कुमारी शनिवार को अपनी मां के साथ एक ऑटो में सवार हुई. शास्त्रीनगर के बाबा चौक इलाके में प्रिया उतर गई. घर पहुंचने पर पता चला कि उनका पर्स ऑटो में ही छूट गया. इसके बाद ऑटो के चालक ने खोजकर लौटा दिया.

पटनाः अक्सर आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि आज के जमाने में ईमानदारी की जगह नहीं है, हर ओर चोर और लुटेरे बैठे हैं. ऐसा कहने वाले लोगों को पटना के एक ऑटो चालक ने ईमानदारी पेश कर जवाब दिया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. यह कहानी है पटना के एक टेम्पो चालक श्रवण कुमार की.

दरअसल, हुआ ये कि पटना में सर्वे ऑफिस में काम करने वाली प्रिया कुमारी शनिवार को अपनी मां के साथ एक ऑटो में सवार हुई. ऑटो से जाने के बाद शास्त्रीनगर के बाबा चौक इलाके में प्रिया उतर गई. घर पहुंचने पर पता चला कि उनका पर्स ऑटो में ही छूट गया.

टेम्पो चालक और महिला का हुआ आमना-सामना

आनन-फानन में प्रिया घर से निकली और उस टेम्पो की तलाश करने लगी. इधर ऑटो में महिला का पर्स देखते ही चालक श्रवण कुमार का माथा ठनका. उसमें रखे हजारों रुपये देखकर भी उसका ईमान नहीं डोला बल्कि पर्स को लेकर वह बेचैन हो गया. उस महिला पैसेंजर की तलाश में संबंधित रूट व एरिया की ओर ऑटो को दौड़ाने लगा. थोड़ी ही देर बाद दोनों का आमना-सामना हो गया.

दोनों ने एक-दूसरे को पहचान लिया. पीड़ित महिला को उम्मीद नहीं थी कि पर्स वापस मिलेगा. महिला को देखते ही टेम्पो चालक श्रवण कुमार ने पर्स को सामने रख दिया. वह महिला से कहा, “मैडम जी, देख लीजिए, सब सेफ है न.” फिर प्रिया ने बैग चेक कर राहत की सांस ली. पर्स में कैश व अन्य सामान सही-सलामत थे.

पीड़िता ने ऑटो चालक को नकद देकर किया पुरस्कृत

इधर, अपना पर्स देख प्रिया ने राहत की सांस तो ली ही साथ में चालक को दुआएं दी. इसके साथ में सौ रुपये नकद देकर पुरस्कृत व सम्मानित भी किया. मौके पर मौजूद दूसरे टेम्पो चालकों ने भी श्रवण की ईमानदारी को सराहा. बताया कि पीड़ित महिला परेशान होकर राजीवनगर से शेखपुरा तक चक्कर लगा रही थी पर ऑटो चालक ने उन्हें निराश नहीं होने दिया.

ऑटो चालक श्रवण कुमार ने कहा कि बाबा चौक पर महिला कर्मचारी को ड्रॉप किया था. उतारने के बाद गाड़ी घुमा ही रहा था कि उसकी नजर पर्स पर पड़ी. इसके बाद वह महिला की तलाश करने लगा. इसी क्रम में उसे महिला मिल गई और उसने पहचान लिया और पर्स को दे दिया.

वहीं, पर्स मिलने के बाद प्रिया ने कहा कि वह ऑटो से बाबा चौक उतर गई थी. साथ में उसकी मां भी थी. उतरकर जाने के समय पर्स छूट गया था. घर पहुंचने के बाद पर्स का ध्यान आया. वह अंदर से घबरा गई थी. कहा कि उसने उम्मीद छोड़ दी थी कि पर्स मिलेगा पर अंदर से यह भी लग रहा था मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: ‘सरकार गिरने वाली है’ बयान पर BJP और JDU ने किया पलटवार, कहा- सपना देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुख्यमंत्री को लोगों को बख्श देना चाहिए', पप्पू यादव ने ऐसा क्यों कहा?
'मुख्यमंत्री को लोगों को बख्श देना चाहिए', पप्पू यादव ने ऐसा क्यों कहा?
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
RSS पर सुधाकर सिंह का तीखा हमला, 'अंग्रेज चले गए... औलादों को छोड़ दिया'
RSS पर सुधाकर सिंह का तीखा हमला, 'अंग्रेज चले गए... औलादों को छोड़ दिया'
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget