एक्सप्लोरर

पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मेल आते ही मच गया हड़कंप, जानें पूरा मामला

Patna Airport Bomb Threat Mail: पटना एयरपोर्ट के निदेशक को मेल आईडी kyoandroadkil@atomicmail.io से धमकी दी गई है. 28 जून की रात में मेल आया था. 29 जून को इस पर एयरपोर्ट प्रशासन ने नोटिस लिया.

Patna Airport Bomb Threat: पटना एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी एस्टोनिया की इंक्रिप्टेड ईमेल सर्विस कंपनी के माध्यम से भेजा गया है. पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर के मेल पर जैसे ही धमकी भरा ईमेल आया तो हड़कंप मच गया. धमकी के बाद सोमवार (30 जून, 2025) रात तक जांच होती रही.  

इस मामले में हवाई अड्डा थाने में शिकायत दर्ज हुई है. बताया जाता है कि पटना एयरपोर्ट के निदेशक को मेल आईडी kyoandroadkil@atomicmail.io से धमकी दी गई है. 28 जून की रात में मेल आया था. 29 जून को इस पर एयरपोर्ट प्रशासन ने नोटिस लिया. धमकी को देखते हुए हवाई अड्डे की जांच शुरू की गई. चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई. 

माना जा रहा किसी ने शरारत की

हालांकि जांच में कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. तकनीकी अनुसंधान कर यह पता लगाया जा रहा है कि मेल किसने किया था और इसके पीछे उसकी क्या कुछ मंशा थी. माना जा रहा है कि किसी ने शरारत की है. एयरपोर्ट के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर विक्की सिंह ने लिखित आवेदन दिया है जिसके तहत हवाई अड्डा थाने में शिकायत दर्ज हुई है. 

एयरपोर्ट पर बम है…

जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट डायरेक्टर के ऑफिशियल मेल पर भेजे गए मेल में लिखा था, "एयरपोर्ट पर बम है, जो कभी भी फट सकता है." जैसे ही मेल नजर में आया तो फिर तुरंत एयरपोर्ट प्रशासन ने इसकी सूचना सुरक्षा एजेंसियों को दी. सीआईएसएफ और थाना पुलिस के साथ बम निरोधक एवं श्वान दस्ता की टीम जांच में जुट गई.

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब एयरपोर्ट को धमकी मिली है. हाल की बात की जाए तो 18 जून को भी धमकी मिली थी. करीब 15 दिनों में दोबारा धमकी मिली है. अब इस मामले में जांच शुरू हो गई है. पटना की सिटी एसपी (सेंट्रल) दीक्षा ने बताया कि मामला दर्ज हो गया है. साइबर सेल को उस इमेल की जांच के लिए कहा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget