एक्सप्लोरर

Patna Road Accident: पटना में क्रेन और ऑटो के बीच हुई टक्कर, 7 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Patna News: घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामलखन पथ की है. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. घटना के बाद क्रेन का चालक फरार हो गया है.

Patna Accident: राजधानी पटना में मंगलवार (16 अप्रैल) की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. एक शख्स गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामलखन पथ की है. पटना मेट्रो के काम में लगे हाइड्रा (क्रेन) और एक ऑटो के बीच टक्कर हो गई. मौके पर चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

मरने वाले सभी सात लोगों की हुई पहचान

  • इंद्रजीत कुमार दास, मधुबनी
  • उपेंद्र बैठा, थाना- रोहतास
  • लक्ष्मण दास, जनकपुर नेपाल
  • पिंकी देवी, चिरैया थाना, मोतिहारी
  • रानी कुमारी (पिंकी देवी की बेटी)
  • अभिनंदन कुमार (पिंकी देवी का बेटा)
  • नेहा प्रियदर्शनी, राजापाकड़, वैशाली

बताया जाता है कि मोतिहारी, रोहतास, नेपाल, वैशाली के लोग पटना जंक्शन से उतरकर ऑटो से जीरो माइल स्थित बस स्टैंड की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रामलखन पथ में यह घटना हो गई. इस घटना के बाद बिना किसी को सूचना दिए क्रेन लेकर मौके से चालक फरार हो गया. घटनास्थल का जब सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो पता चला कि क्रेन मेट्रो कार्य में लगा हुआ था.

पुलिस ने की सात लोगों की मौत की पुष्टि

वहीं इस मामले में पटना ट्रैफिक पुलिस की ओर से बयान जारी किया गया है. पुलिस का कहना है कि मंगलवार की सुबह में न्यू बाईपास पर रामलखन पथ के पास हाइड्रा (क्रेन) और ऑटो के बीच टक्कर हो गई. हाइड्रा (क्रेन) रोड में काम कर रहा था और ऑटो मीठापुर से जीरो माइल की तरफ जा रहा था. इसमें चार व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई. तीन लोगों की इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई. मुकेश कुमार साहनी का इलाज चल रहा है. उनकी स्थिति अभी ठीक है.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ट्रैफिक एसपी अशोक कुमार चौधरी और ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार पहुंचे. फिलहाल मेट्रो कार्य में लगे क्रेन और उसके ड्राइवर को खोजा जा रहा है. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया है.

यह भी पढ़ें- बिहार: थाने पहुंचीं 2 नाबालिग लड़कियां, कहा- 'पिता वर्षों से कर रहे रेप, एक बच्ची हुई तो बेच दिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget