एक्सप्लोरर

गया OTA ने देश को सौंपे 207 सैन्य अधिकारी, 27 वें पासिंग आउट परेड में दिखा शौर्य

इस समारोह के दौरान अपने नौनिहालों को देश सेवा में सौंपने वाले अभिभावकों को सम्मानित किया गया. पासिंग आउट परेड की पूर्व संध्या पर 5 सितंबर की शाम मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले का आयोजन हुआ.

ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) गया में शनिवार को 27वीं पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. अंतिम पग पर कदम रखते ही 207 कैडेट्स भारतीय सेना के सैन्य अधिकारी बन गए. इस पासिंग आउट परेड में दूसरी बार गया ओटीए से 23 युवतियां भी सेना में शामिल हुईं.

बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स सम्मानित

परेड के मुख्य अतिथि भारतीय सेना के सेंट्रल कमान के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्यसेन गुप्ता उपस्थित हुए. मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्यसेन गुप्ता ने प्रशिक्षण के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया.

ड्रिल, फिजिकल ट्रेनिंग, वेपन ट्रेनिंग, सर्विस सब्जेक्ट्स और अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कार मिले. बेस्ट परफॉर्मेंस देने वाली खेतरपाल बटालियन को कमांडेंट बैनर सौंपा गया.  

पासिंग आउट परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी हुई. इसमें कैडेट्स के माता-पिता ने उनके कंधों पर बैज लगाकर उन्हें राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित किया. इस बार पासिंग आउट परेड के पूर्व पहली बार गौरव पदक सम्मान का हुआ.

इस समारोह के दौरान अपने नौनिहालों को देश सेवा में सौंपने वाले अभिभावकों को सम्मानित किया गया. मल्टी एक्टिविटी डिस्पले में कैडेट्स ने शौर्य का प्रदर्शन किया. पासिंग आउट परेड की पूर्व संध्या पर 5 सितंबर की शाम मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले का आयोजन हुआ.

पासिंग आउट कोर्सेज के ऑफिसर कैडेट्स को संबोधित करते हुए रिव्यूइंग ऑफिसर ने भावी युवा सेना नायकों को नए अन्वेषणों को अपनाने और निरंतर अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व, उभरती प्रौद्योगिकियों में प्रवीणता तथा तीव्रता से बदलते युद्धक्षेत्र में अनुकूलनशील बने रहने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने भारतीय थल सेना के प्रमुख मूल्यों को संजोते हुए, परंपरा और दूरदृष्टि सम्पन्न नेतृत्व को संतुलित रूप से अपनाने का आह्वान किया, ताकि शांति और युद्ध दोनों परिस्थितियों में प्रभावी कमान सुनिश्चित हो सके.

कैडेट्स ने किए हैरतअंगेज प्रदर्शन 

इसमें कैडेट्स ने घुड़सवारी, जिमनास्टिक, स्काई ड्राइविंग, एरियल स्टंट, आर्मी डॉग शो और रोबोटिक म्यूल डिस्प्ले जैसे हैरतअंगेज प्रदर्शन किए. इनमें 184 ऑफिसर कैडेट्स एसएससी टेक्निकल, मेन कोर्स से 63 तथा 23 विमेन ऑफिसर कैडेट्स एसएससी टेक्निकल पास आउट हुए.

ये भी पढ़ें: Amritsar Temple Grenade Attack: फरार आतंकी शरणजीत को NIA की टीम ने गया से किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget