एक्सप्लोरर

जानलेवा हमले और फायरिंग को लेकर JDU पर भड़के पशुपति पारस गुट के नेता, लगाए ये गंभीर आरोप

Bihar News: श्रवण अग्रवाल ने कहा कि जो घटना रविवार को उनके साथ घटी बेहद ही गंभीर है. लगता है कि एक्सीडेंट का रूप देकर उनकी हत्या की साजिश रची गई थी.

Bihar News: बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार हमला कर रहा है. बीते रविवार (26 जनवरी) को पटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार की पार्टी के नेता राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल की गाड़ी की टक्कर ई-रिक्शा से हो गई. उन्होंने फायरिंग करने की भी बात कही है. इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में भी पुलिस ने लिया है. अब सोमवार (27 जनवरी) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में श्रवण अग्रवाल ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

श्रवण अग्रवाल ने कहा कि इस घटना में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मौके से सभी अपराधी निकलकर जेडीयू कार्यालय की ओर भागे थे. कुल मिलाकर राजनीतिक रंग देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधे-सीधे हमला किया गया है. 

आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

श्रवण अग्रवाल ने बताया कि रविवार को एक तरफ जहां पटना में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जा रहा था उसी समय बोरिंग कैनाल रोड में नशे में धुत बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमले का प्रयास किया. इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि वे अपने घर से निकलकर पार्टी कार्यालय जा रहे थे. ध्वजारोहण करना था. उसी वक्त बोरिंग कैनाल रोड में उदयन हॉस्पिटल के पास शराब के नशे में धुत कुछ लोगों ने ई-रिक्शा से उनकी स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी. उनकी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

एक सहयोगी को आई चोट

आगे कहा कि उनके साथ एक सहयोगी जो गाड़ी में था उसको गंभीर चोट आई है. घटना के बाद उन्होंने गाड़ी से उतरकर स्थानीय थाना और डायल 112 को कई बार फोन किया लेकिन पुलिस देर से पहुंची. इसका फायदा उठाकर उन सभी बदमाशों ने फोन कर बड़ी संख्या में और भी अपराधियों को एकत्रित कर लिया. तब तक पुलिस भी वहां पहुंच गई. पुलिस के सामने उन लोगों ने गालियां दीं. गाड़ी में आग लगाने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि जो घटना रविवार को उनके साथ घटी बेहद ही गंभीर है. लगता है कि एक्सीडेंट का रूप देकर उनकी हत्या की साजिश रची गई थी.

यह भी पढ़ें- बिहार में चुनाव से पहले NDA ने किया ये दावा तो भड़कीं मीसा भारती, बोलीं- 'मशीन सेट करवा रहे होंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget