एक्सप्लोरर

Pappu Yadav: पप्पू यादव को नहीं मिलेगा कांग्रेस का सिंबल! पूर्णिया सीट को लेकर मचे घमासान पर हो गया सबकुछ साफ

Purnea Lok Sabha Seat: पूर्व सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया से चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. वहीं, इस प्रकरण पर बड़ा अपडेट आया है.

Pappu Yadav: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति गर्म है. इस चुनाव में अब तक सबसे हॉट सीट पूर्णिया बनी हुई है. महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद यह सीट आरजेडी के कोटे में भले ही चली गई हो, लेकिन हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले पूर्व सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया से चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. उन्होंने ऐलान किया था कि कांग्रेस के टिकट से ही नामांकन करेंगे. वहीं, एबीपी न्यूज़ के सूत्रों के अनुसार पप्पू यादव को कांग्रेस का सिंबल नहीं मिलेगा.

गठबंधन टूटने जैसी नहीं है बात- पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि मैंने पूर्णिया की जनता की बातें राहुल गांधी, प्रियंका जी के पास पहुंचा दी हैं. पूर्णिया की जनता की कसौटी पर हम खरे उतरेंगे. दो अप्रैल को जनता ने कह दिया कि नॉमिनेशन करिए. गठबंधन टूटने जैसी बात नहीं है. हम भी बड़े बेटे के रूप में लालू जी के आशीर्वाद की अपेक्षा रखते हैं.

वहीं, आरजेडी ने पूर्णिया लोकसभा सीट पर जेडीयू से आई बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया है. पप्पू यादव कार्यालय के अनुसार, वो दो अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे. हालांकि बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पहले ही कह चुके हैं कि ये सीट आरजेडी के कोटे में चली गई है, हम कुछ नहीं कर सकते.

महागठबंधन को होगा नुकसान

माना जा रहा है कि दोनों ही स्थिति में महागठबंधन को परेशानी उठानी पड़ेगी. इसमें कोई दो मत नहीं है कि पप्पू के सीमांचल इलाके में अच्छी पैठ है. पिछले एक वर्ष से वे पूर्णिया में कड़ी मेहनत कर रहे हैं. 'प्रणाम पूर्णिया' अभियान के तहत वो गांव-गांव तक पहुंचे. ऐसे में तय है कि अगर वे निर्दलीय भी चुनावी मैदान में उतरते हैं तो इसका खामियाजा महागठबंधन को ही उठाना पड़ेगा.

ये भी पढे़ं: Pawan Singh: पवन सिंह की सीट हो गई फाइनल! पावरस्टार के बयानों के मायने समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget