एक्सप्लोरर

Pappu Yadav: 'हमको लगा कि लालू जी...', क्या RJD सुप्रीमो को कांग्रेस से है तकलीफ? पप्पू यादव का बड़ा बयान

Purnea Lok Sabha Seat: बिहार में अभी पूर्णिया सीट सबसे ज्यादा हॉट सीट बनी हुई है. इस सीट को लेकर कांग्रेस नेता पप्पू यादव के दावे के बाद महागठबंधन में घमासान छिड़ गया है.

Pappu Yadav: पूर्णिया सीट को लेकर महागठबंधन में घमासान मचा हुआ है. आरजेडी से बीमा भारती ने आज (03 अप्रैल) नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया. कांग्रेस नेता पप्पू यादव भी इस सीट से दावा कर रहे हैं. वहीं, प्रकरण पर पप्पू यादव ने बुधवार को कहा कि पूर्णिया नहीं छोडूंगा चाहे कुछ हो जाए. किसी और को मधेपुरा से लड़ा दिया जाए. कोरोना के समय हमने पूर्णिया को नहीं छोड़ा. हमने पूर्णिया के लोगों की मदद की है. ऐसे में अब हम पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे.

आगे उन्होंने कहा कि पूर्णिया से अर्थी उठेगी और कांग्रेस के झंडे में लिपटेंगी. हमको लगा कि लालू जी हमको आशीर्वाद देंगे अगर उनको कांग्रेस से तकलीफ है तो हम उनसे कहना चाहेंगे कि हमको पूर्णिया से लड़ाना है तो आप आरजेडी से लड़ा दीजिए.

हमने लालू जी का किया है हमेशा सम्मान- पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि हमें दूसरे धर्म को गाली नहीं देना है. हम सभी धर्मो का सम्मान करते हैं. मेरा लक्ष्य 2024 है और किसी का लक्ष्य है 2025 है. मेरा लक्ष्य देश है और किसी और का लक्ष्य कुछ और है. हम भारत को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. लालू यादव को विपक्ष का नेता बनाने की बात आई थी तब हमने उनका समर्थन किया था, लेकिन अब जब हमें जरुरत है तो हमें साथ नहीं मिल रहा है. शायद मेरी कोई कमी रह गई है. हमने हमेशा लालू जी का सम्मान किया है.

'पप्पू यादव को मैदान में उतारने के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी'

कांग्रेस नेता ने कहा कि पूर्णिया के लोगों को कोई चुनौती नहीं दे सकता है. यह पापू यादव से कैसी दुश्मनी है, जिनसे आप (लालू यादव) लड़ रहे हैं? मैंने सिर्फ एक सीट मांगी है. आपने सुपौल, पूर्णिया, मधेपुरा और अररिया ले लिए और कांग्रेस के लिए पप्पू यादव को मैदान में उतारने के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी. आगे उन्होंने कहा कि मैंने यह सोचकर इंतजार किया और अपना नामांकन स्थगित कर दिया कि लालू यादव मुझे बेटे के रूप में आशीर्वाद देंगे, लेकिन पहला नामांकन उन्होंने पप्पू यादव के खिलाफ किया, मेरे पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है.

ये भी पढ़ें: Chirag Paswan: चिराग पासवान को बड़ा झटका, संगठन के 22 नेताओं ने एकसाथ छोड़ी पार्टी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget