एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: चिराग पासवान को बड़ा झटका, संगठन के 21 नेताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी 

Chirag Paswan Party: एलजेपी आर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु कुशवाहा, पूर्व विधायक राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार सहित 21 नेताओं ने चिराग पासवान पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

Chirag Paswan: चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को बिहार के 40 सीटों में 5 पर चुनाव लड़ रही है और उन पांचो सीट पर चिराग पासवान ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. अब टिकट नहीं मिलने से नाराज लोजपा रामविलास ते कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखने को मिल रहा है. प्रदेश स्तर और राष्ट्रीय स्तर के 21 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया है.

इनमें पूर्व सांसद और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु कुशवाहा, पूर्व विधायक राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार, प्रदेश के संगठन सचिव ई. रविंद्र सिंह, मुख्य पार्टी विस्तारक अजय कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह सहित 21 पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. 

बाहरी लोगों को दिया गया है टिकट- रविंद्र सिंह 

इस्तीफा देने के पीछे सीधे तौर पर आरोप लगाया गया है कि चिराग पासवान ने पैसे लेकर बाहरी लोगों को प्रत्याशी बनाया है. पार्टी के संगठन सचिव रहे रविंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी लोग चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान के समय से साथ हैं. लोजपा टूटने के बाद हम लोग उनके साथ रहे, लेकिन जहां भी टिकट दिया गया है वह सभी बाहरी लोगों को दिया गया है. पार्टी के कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया गया है, इसलिए हम लोग पार्टी से त्यागपत्र दे रहा हैं.

'परिवार फर्स्ट और पैसा फर्स्ट' 

आगे रविंद्र सिंह ने कहा कि साथ ही साथ जहां-जहां लोजपा रामविलास का कैंडिडेट होगा उन सभी जगह पर जाकर जनता को बताएंगे और उनके कैंडिडेट को हराने का काम करेंगे. अजय कुशवाहा ने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विचार करना चाहिए. उनके पांच सीट में चार सीट वापस ले लेना चाहिए. रविंद्र सिंह ने कहा कि चिराग पासवान 'बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट' की बात करते हैं, लेकिन इस चुनाव में देखा जा रहा है कि 'परिवार फर्स्ट और पैसा फर्स्ट' इनका नारा हो गया है.

ये भी पढे़ं: Tejashwi Yadav: बिहार को लेकर विजन पर तेजस्वी यादव का पीएम मोदी से सवाल, कहा- 'क्या कुछ अलग...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget