एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने जाने के सवाल पर पप्पू यादव हाथ जोड़कर बोले- 'आपसे आग्रह करता हूं...'

Bihar News: बिहार में कई बड़े नेता धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं. वहीं, इस मुद्दे पर 'जाप' प्रमुख पप्पू यादव ने रविवार को मीडिया से बातचीत की.

पटना: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) इन दिनों बिहार की राजनीति में छाए हुए हैं. इस मुद्दे पर जमकर बयानबाजी हो रही है. मंत्री तेज प्रताप यादव सहित बिहार के कई बड़े नेता धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं तो बीजेपी (BJP) फुल सपोर्ट कर रही हैं. धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ बयानबाजी को लेकर जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) और पप्पू यादव (Pappu Yadav) पर मुजफ्फरपुर में परिवाद दायर की गई है. वहीं, रविवार को 'जाप' प्रमुख पप्पू यादव से मीडिया ने सवाल किया कि आप धीरेंद्र शास्त्री से मिलने जाएंगे तो उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि आग्रह करता हूं कि वे लोग कथावाचक कुछ अज्ञानवाचक नहीं बने.

सीएम नीतीश से पप्पू यादव ने की मांग

पप्पू यादव ने सीएम नीतीश कुमार से मांग करते हुए कहा कि बिहार सरकार अंधविश्वास निवारण कानून के तहत ऐसे किसी भी गलत लोग, जो किसी पार्टी के एजेंडा से चलाते हैं, किसी पार्टी के पैसे चलते हैं, इसके साथ ही बड़े-बड़े लाइजनिंग बाबाओं पर कार्रवाई होनी चाहिए. बिहार की धरती किसी भी कीमत पर अंधविश्वास को बर्दाश्त नहीं करेगी. बागेश्वर धाम के शास्त्री अंधविश्वास फैलाता है और सनातनी धर्म को कलंकित करने का काम करता है.

'धीरेंद्र शास्त्री बीजेपी के एजेंडा को फैलाते हैं'

 'जाप' प्रमुख ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री बीजेपी के एजेंडा को फैलाते हैं. बिहार में राजस्थान जैसा वीरेंद्र धाम चाहिए, मध्यप्रदेश जैसा बागेश्वर धाम नहीं चाहिए. यदि चमत्कार है तो क्या बाढ़ की समस्या खत्म हो जाएगी. बिहार से गरीबी खत्म कर देंगे? बिहार की सभी फैक्ट्रियां शुरू हो जाएगी? बेरोजगारी को खत्म कर देंगे? अगर ऐसा कर देंगे तो मेरे दोनों हाथ उनके चरण पर होगा.

मुजफ्फरपुर परिवाद दायर

बता दें कि मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में 'जाप' सुप्रीमो पप्पू यादव और आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ परिवाद दायर करवाई गई है. बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर शनिवार को परिवाद दायर की गई. मामले को लेकर परिवादी ने कहा कि बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करोड़ों हिन्दुओं की भावना के केंद्र हैं और उनके खिलाफ में जगदानंद सिंह और पप्पू यादव के द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी से आहत होकर मामला दर्ज कराया गया है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: ...तो 2024 के मिशन में नीतीश नहीं हो पाएंगे कामयाब? जानें चिराग पासवान ने ऐसा क्यों कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
बांकीपुर: RJD का वोट भी प्रशांत किशोर को गया? BJP का खुलासा!
बांकीपुर: RJD का वोट भी प्रशांत किशोर को गया? BJP का खुलासा!
बांकीपुर उपचुनाव: कम मतदान पर भिड़े नेता, किसकी होगी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव: कम मतदान पर भिड़े नेता, किसकी होगी जीत?
Gen-Z के फैन हुए खेसारी लाल, बोले- 'दिल से गुजारिश है कि…'
Gen-Z के फैन हुए खेसारी लाल, बोले- 'दिल से गुजारिश है कि…'

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget