एक्सप्लोरर

Bihar News: पप्पू यादव ने कहा- लालू-नीतीश अलाप रहे जातीय जनगणना का राग, BPSC मामले पर पक्ष-विपक्ष दोनों भाग रहे

अमर्यादित बयान देने के आरोप में दर्ज मामले में पेशी के लिए पप्पू यादव और अरुण कुमार जहानाबाद न्‍यायालय में पेश हुए थे. इस दौरान पप्पू यादव ने यह सारी बातें कहीं.

जहानाबाद: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव (Pappu Yadav) और पूर्व सांसद अरुण कुमार ने एक बार फिर से लालू-नीतीश पर जमकर हमला बोला. पप्पू यादव ने कहा कि लालू और नीतीश को जातीय जनगणना (Caste Census) से कोई मतलब नहीं है. ये दोनों अपनी राजनीतिक दुकान चला रहे हैं. एक माइलेज मिलता रहे. इन लोगों के पास गंभीर और परिपक्व राजनीति करने का कोई रास्ता नहीं है. दोनों मिलने के लिए रास्ता बना रहे हैं. ये समाज को भटकना चाहते हैं.

अमर्यादित बयान देने के आरोप में दर्ज मामले में पेशी के लिए गुरुवार को पूर्व सांसद पप्पू यादव और अरुण कुमार जहानाबाद न्‍यायालय में पेश हुए थे. इस दौरान पप्पू यादव ने यह सारी बातें कहीं. वहीं, 67वीं बीपीएससी परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के मामले पर पप्पू यादव ने कहा कि सत्ता और विपक्ष कोई इस मुद्दे पर बात नहीं कर रहा है. दोनों भाग रहे हैं. कौन है ये आरके महाजन? पहले भी इन्होंने टीचर वाले में ऐसा किया. रेलवे में भी थे और स्वास्थ्य में प्रधान महासचिव थे. अब यहां भी हैं.

यह भी पढ़ें- VIDEO: सपना चौधरी ने लगाए ठुमके तो होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के रोहतास से वायरल हो रहा ये वीडियो

2015 में पप्पू यादव और अरुण कुमार ने दिया था विवादित बयान

बता दें कि 2015 में अरुण कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सीना तोड़ देने की बात कही थी. पप्‍पू यादव ने लालू यादव के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था. इसके बाद जहानाबाद के शिक्षाविद चंद्रिका यादव ने दोनों नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया था. दोनों सांसद इससे पहले 04 अप्रैल को भी पेशी के लिए पहुंचे थे. पप्पू यादव के वकील ने बताया कि दोनों पूर्व सांसदों का बयान लिया गया और आगे की तिथि निर्धारित की गई है. 

यह भी पढ़ें- Siwan News: सिवान में ऑर्केस्ट्रा में नाच देखने जा रहे दो बच्चों की ट्रेन से कट कर मौत, आक्रोश में शव के साथ सड़क जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget