एक्सप्लोरर

Bihar Legislative Council Election: पप्पू यादव का बड़ा एलान, MLC चुनाव में कांग्रेस का देंगे साथ, बस पार्टी को माननी होगी ये शर्त

पप्पू यादव ने कहा कि अगर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ती है तो पार्टी उनके साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और मात्र छह से आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. बाकी सभी जगह वे कांग्रेस के लिए खड़े रहेंगे.

वैशाली: बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सूबे के सियासी गलियारों में गहमागहमी बढ़ गई है. सभी पार्टियों ने चुनाव के बाबत तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि, महागठबंधन और एनडीए गठबंधन में से अब तक किसी ने स्पष्ट रूप से चुनाव को लेकर कुछ नहीं कहा है. सीटों को लेकर दोनों ही गठबंधन के अंदर खींचतान जारी है. इसी सियासी गहमागहमी के बीच जाप सुप्रीमो पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने एमएलसी चुनाव में कांग्रेस (Congress) का साथ देने का एलान किया है.

पप्पू यादव ने उम्मीदवार का किया एलान 

शुक्रवार को बिहार के वैशाली पहुंचे पप्पू यादव ने बिहार विधान परिषद चुनाव लड़ने का एलान किया. साथ ही उन्होंने उम्मीदवारों की भी घोषणा की. पप्पू यादव ने वैशाली जिले के लिए खलीक उल्लाह उर्फ झुंनू को अपना उम्मीदवार बनाया और लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की. वहीं, इस दौरान पप्पू यादव ने साफ-साफ कह दिया कि अगर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ती है तो पार्टी उनके साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और मात्र छह से आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. बाकी सभी जगह वे कांग्रेस के लिए खड़े रहेंगे.

Samrat Ashok Controversy: बिहार NDA में लगी 'आग' बुझाने में जुटे सुशील मोदी, BJP-JDU को बयानबाजी नहीं करने की दी नसीहत

कांग्रेस ने की है ये मांग

पप्पू यादव ने कहा कि हम चाहेंगे कि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़े. लेकिन ये निर्णय तो कांग्रेस को ही करना है वे किसके साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. मालूम हो कि सीटों को लेकर कांग्रेस और आरजेडी के बीच खींचतान जारी है. कांग्रेस ने आरजेडी के सामने सात सीटों की मांग रखी है. बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष समीर सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि सात सीटों पर हमारे पास जीतने लायक उम्मीदवार हैं. वैसे तो हमारी 10 से 11 सीटों पर पकड़ बहुत मजबूत है, इसमें कोई संदेह नहीं है. लेकिन गठबंधन धर्म को कायम रखने के लिए हाईकमान का निर्देश होता है, तो वैसी परिस्थिति में हाईकमान की भावनाओं के अनुरूप सात सीट पर लड़ने पर भी सहमति बन सकती है. लेकिन उससे कम तो बर्दाश्त नहीं होगा.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: कोरोना 'भगाने' के लिए मुजफ्फरपुर में लोगों ने किया हवन, कहा- वैज्ञानिक फेल, साइंस पर हमें भरोसा नहीं

Bihar Politics: संजय जायसवाल की JDU प्रवक्ता को 'नसीहत', शराबबंदी का सच जानना हो तो आम लोगों से करें बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget