एक्सप्लोरर

पप्पू यादव ने रूपेश हत्याकांड के आरोपी रितुराज के परिजनों से की मुलाकात, कही ये बात

पप्पू यादव ने कहा कि इस मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए, तभी रूपेश के परिवार को न्याय मिलेगा. इसके लिए जरूरी है कि केस की जांच सीबीआई करे.

पटना: इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या मामले के आरोपी रितुराज सिंह की गिरफ्तारी पर जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने सवाल उठाए हैं. हत्याकांड के खुलासे के बाद जारी विवाद के बीच रविवार की देर रात पप्पू यादव रितुराज के खेमनीचक स्थित घर उसके परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे. उन्होंने रितुराज की पत्नी साक्षी से भी मुलाकात की.

परिजनों से मुलाकात करने के बाद जाप अध्यक्ष ने कहा कि रितुराज के परिवार वालों का कहना है कि पटना पुलिस ने उस पर दबाव डालकर हत्या का जुर्म कबूलने पर मजबूर किया है. रितुराज का इस हत्या से कोई लेना-देना नहीं है.

रितुराज का फंसाया गया

राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि रूपेश सिंह की हत्या मामले की जांच अच्छी तरह से नहीं हुई है. इस हत्या में कई बड़े नेता और सरकारी अधिकारी संलिप्त हैं, जिन्हें बचाने के लिए रितुराज को फंसाया गया है.

पप्पू यादव ने की सीबीआई जांच की मांग

रूपेश हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि इस मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए, तभी रूपेश के परिवार को न्याय मिलेगा. इसके लिए जरूरी है कि केस की जांच सीबीआई करे. मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह करता हूं कि वो इस मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा करे.

महिला आयोग जाएंगे पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि पुलिस ने रितुराज के साथ तो गलत किया ही, उसकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया. महिलाओं के साथ ऐसे व्यवहार की मैं निंदा करता हूं. इस मामले को मैं महिला आयोग में लेकर जाऊंगा और पीड़िता के लिए न्याय की मांग करूंगा.

यह भी पढ़ें - 

उत्तराखंड ग्लेशियर हादसे के बाद लापता हुए बिहार के इंजीनियर, ढूंढने के लिए निकले परिजन रूपेश हत्याकांड: CM नीतीश से मुलाकात के बाद बोले परिजन- हमें न्याय चाहिए, अब बिहार पुलिस दे या CBI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget