एक्सप्लोरर

'NDA की सरकार बनती है तो प्रधानमंत्री...', PM पद को लेकर पप्पू यादव की बड़ी 'भविष्यवाणी'

Lok Sabha Election Results 2024: पप्पू यादव पूर्णिया में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पर देश को तब गर्व होगा जब वो आज देश के लिए खड़े होंगे.

Bihar Lok Sabha Election Results 2024: बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय जीते पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भविष्यवाणी कर दी है कि एनडीए की सरकार अगर बनती भी है तो नरेंद्र मोदी तो प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे. पप्पू यादव ने पूर्णिया में पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह बात कही है.

पप्पू यादव ने कहा, "नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू हमेशा गांधीवादी विचारधारा पर चले. अंबेडकरवादी हैं. ये हमेशा सेक्युलरिज्म रहे हैं. सामाजिक न्याय की बात करते हैं. मुझे उम्मीद है और बहुत उम्मीद है. मैं कहना चाहता हूं कि नीतीश कुमार पर देश को तब गर्व होगा जब वो आज देश के लिए खड़े होंगे. चंद्रबाबू नायडू भी. मुझे उम्मीद है इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. अगर एनडीए की सरकार बनती है तो नरेंद्र मोदी तो प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे."

इससे पहले पप्पू यादव ने कहा कि मैं डॉक्टर की इज्जत करता हूं. वह भी कानून के दायरे में रहकर काम करें. मुझे जब लोगों ने कहा था कि क्या आप डॉक्टर से वोट मांगेंगे? तो मैंने कहा था कि मैं हर दिन मिलता हूं. मैं डॉक्टर की इज्जत करता हूं. तीन हिस्सा डॉक्टर मेरे परिवार और रिश्तेदार हैं. मेरे परिवार से जुडे हैं. ऐसे डॉक्टर जो खुद को माफिया कहते हैं और राजनीति करते है मैं ऐसे डॉक्टर से कभी वोट नहीं मांगूंगा.

'बेटा के साथ सेवक भी हैं... न्याय के लिए आए हैं'

पप्पू यादव ने कहा, "हम एक सजग जनप्रतिनिधि के रूप में आए हैं. बेटा के साथ सेवक भी हैं. न्याय के लिए आए हैं. हर परिवार को न्याय देना मेरा काम है. ऐसे नर्सिंग होम जो सरकार के नियमों के मुताबिक नहीं है, गलत तरीके से आम जनता को फंसाकर भर्ती कराता है मैं उसके खिलाफ हूं. मैंने कह दिया बाउंसर मत रखिए. सदर अस्पताल में कह दिया कि पेशेंट के अटेंडेंट को पिटवाते हैं यह मत करिए. सुधार लाइए."

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Results 2024: बिहार में पिछली बार जिसने हराया, इस बार उसे हराकर बराबर किया हिसाब, कौन हैं वो चेहरे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget