एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham Sarkar: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आ रहे बिहार, पितृ पक्ष मेले में कराएंगे पिंडदान, दरबार भी लगेगा?

Pandit Dhirendra Krishna Shastri: बोधगया के संबोधि रिसोर्ट में बागेश्वर धाम के सरकार ठहरेंगे. वह 26 सितंबर को आने वाले हैं. विष्णुपद मंदिर जाकर गर्भ गृह का दर्शन भी करेंगे.

Pandit Dhirendra Krishna Shastri News: ज्ञान और मोक्ष की भूमि गया में बीते मंगलवार (17 सितंबर) से पितृ पक्ष मेला शुरू हो गया है. यह 2 अक्टूबर तक चलेगा. पितृ पक्ष में देश-विदेश से लाखों की संख्या में हिंदू सनातन धर्मावलंबी अपने पितरों को मोक्ष और उद्धार के लिए गया आते हैं. पिंडदान, तर्पण व श्राद्ध कार्य को पूरा करते हैं. इस बार पितृ पक्ष मेले में 26 सितंबर को बागेश्वर धाम के सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी गया पहुंचेंगे. वे अपने भक्तों के पूर्वजों का पिंडदान कराएंगे. 

वहीं दूसरी ओर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम आते ही उनके भक्तों की इच्छा होती है कि वह उनके दरबार में जाएं. कथा सुनें. हालांकि इस बार दरबार नहीं लगेगा. बोधगया के संबोधि रिसोर्ट में बागेश्वर धाम के सरकार ठहरेंगे. अपने विशेष भक्तों को विधि विधान के साथ पिंडदान कराएंगे और भागवत कथा भी सुनाएंगे. हालांकि दरबार नहीं लगेगा.

विष्णुपद मंदिर जाकर करेंगे गर्भ गृह का दर्शन

गया में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के तीर्थ पुरोहित गजाधर लाल कटियार ने बताया कि वह हमसे गुरु आज्ञा लेकर अपने भक्तों का पिंडदान कराएंगे. इस दौरान विभिन्न पिंडवेदियों पर पिंडदान व तर्पण कराया जाएगा. इसके बाद विष्णुपद मंदिर के गर्भ गृह का दर्शन करेंगे. 26 सितंबर को आने की सूचना है जिसके बाद कब तक गया में रहेंगे, कब विष्णुपद मंदिर में दर्शन करने पहुंचेंगे, आदि इसकी तिथि की जानकारी नहीं है.

पिछली बार भी नहीं लगा था बाबा का दरबार

बता दें कि पिछली बार पितृ पक्ष मेले के दौरान भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री गया आए थे. बोधगया के संबोधि रिसोर्ट में पिंडदान कराया गया था. उस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि पितृ पक्ष मेला में दरबार लगाएंगे, लेकिन इस बार भी दरबार नहीं लगाया जाएगा. ऐसे में यह तय है कि इस बार भी आम लोग पंडित धीरेंद्र शास्त्री से नहीं मिल सकेंगे.

यह भी पढ़ें- Patna News: आज से 4 दिन पटना के दियारा क्षेत्र के सभी स्कूल बंद, गंगा के जलस्तर को देख DM ने लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget