एक्सप्लोरर

JDU को लगा झटका, पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल RJD में शामिल, चुनाव में होगा खेल?

Mangani Lal Mandal Joins RJD: प्रदेश कार्यालय में तेजस्वी यादव ने मंगनी लाल मंडल को पार्टी की सदस्यता दिलाई. मंगनी लाल मंडल ने कहा कि मैं अपने पुराने घर लौट आया हूं.

Mangani Lal Mandal Joins RJD: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे और पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल शुक्रवार (17 जनवरी) को आरजेडी में शामिल हो गए. आरजेडी से ही वे जेडीयू में गए थे. अब घर वापसी हो गई है. मंगनी लाल मंडल अति पिछड़ों के बड़े नेता हैं. इसी साल विधानसभा चुनाव है और अब सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है कि क्या आरजेडी की ओर से चुनाव में खेल करने की तैयारी है?

प्रदेश कार्यालय में तेजस्वी यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर मंगनी लाल मंडल ने कहा कि मैं अपने पुराने घर लौट आया हूं. लालू यादव हमारे नेता हैं. हमारे पुराने सहयोगी हैं. लालू ने अपने कार्यकाल में सामाजिक न्याय को शक्ति प्रदान की. मैं पांच साल जेडीयू में था. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया, लेकिन मुझसे काम नहीं लिया गया. जेडीयू में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है.

मंगनी लाल मंडल ने कहा कि बिहार में जातीय गणना महागठबंधन सरकार में हुई. आरक्षण का दायरा 65% किया गया. तेजस्वी के कारण यह सब हुआ. इसके बाद कोर्ट (हाईकोर्ट) ने 65% आरक्षण को रद्द कर दिया. नीतीश कुमार ने क्यों नहीं संविधान की नौवीं अनुसूची में इसे डलवाया? उन्होंने कहा कि जेडीयू और बिहार को सिर्फ तीन आदमी चला रहे हैं. बता दें कि मंगनी लाल मंडल पुराने समाजवादी नेता हैं उनके जरिए अति पिछड़ों को साधने की कोशिश होगी.

तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद तेजस्वी यादव ने कहा कि मंगनी लाल मंडल की घर वापसी हुई है. हमारी ताकत बढ़ेगी. उनका मार्गदर्शन मिलेगा. अनुभवी समाजवादी नेता साथ आए हैं. पार्टी में अहम भूमिका मिलेगी. सब साथ मिलकर बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगे. 

देश को सच्ची स्वतंत्रता राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद मिली. मोहन भागवत के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि देश की आजादी में इन लोगों का कोई योगदान नहीं. समाज को बांटना चाहते हैं. स्वतंत्रता सेनानियों और देश की आजादी के लिए जिन-जिन महापुरुषों ने कुर्बानी दी उनका अपमान किया. महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह का अपमान किया गया है. बिहार में चुनाव है. सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स की भूमिका बढ़ जाएगा.

तेजस्वी यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा वोट बीजेपी को बिहार से मिली लेकिन केंद्र सरकार ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया. सौतेला व्यवहार किया गया. वोट लेते हैं बिहार से और सब कुछ गुजरात को दे देते हैं बढ़े हुए आरक्षण को रद्द (पटना हाईकोर्ट ने रद्द किया था) किया गया था. सुप्रीम कोर्ट में लड़ेंगे.

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही गरीब महिलाओं को 'माई बहिन मान योजना' के तहत हर महीने 2500 रुपये देंगे. बिहार में 200 यूनिट हर महीने बिजली मुफ्त देंगे.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'हो सकेगा तो पिता जी को...', CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने कर दी बड़ी अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget