एक्सप्लोरर

Bihar Weather: मुजफ्फरपुर-दरभंगा समेत इन जिलों में होगी आफत की बारिश! IMD के अलर्ट में क्या आपका भी शहर?

Bihar Weather News: बिहार में मॉनसून सक्रिय है और मुजफ्फरपुर-दरभंगा समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कई जगहों पर तेज हवा, बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है.

Bihar Monsoon Update: बिहार में मॉनसून की सक्रियता लगातार देखी जा रही है. उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के सभी जिलों में कहीं अधिक तो कहीं कम बारिश दर्ज की जा रही है. आज मंगलवार (24 जून) को भी राज्य के सभी जिलों में बादल बनने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. 

उत्तर बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. गोपालगंज और दरभंगा समेत कई जिलों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है. आज पश्चिमी इलाके में बिजली चमकने के साथ ठनका गिरने की बड़ी चेतावनी दी गई है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार, आज भी राज्य के सभी जिलों में कुछ-कुछ जगहों पर कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश होगी. लेकिन, उत्तर बिहार में बारिश की स्थिति ज्यादा सक्रिय रहेगी. आज 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी और सुपौल जिलों में बहुत ज्यादा भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

वहीं गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर, दरभंगा, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इन जिलों के अधिकांश स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की तेज हवा के साथ बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है.

ऑरेंज अलर्ट जारी
इसके अलावा राज्य के पश्चिमी इलाके और दक्षिण-पूर्व के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इनमें सारण, सिवान, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में मध्यम स्तर की अधिक बारिश की संभावना जताई गई है.

इसके अलावा राज्य के शेष जिलों में कुछ-कुछ जगह पर धूप निकलने के साथ-साथ बादल बनने और कुछ घंटे के लिए बारिश होने की संभावना बनी रहेगी. आज भी राज्य के तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. जहां बहुत कम बारिश दर्ज होगी, वहां एक-दो डिग्री तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान है, जबकि ज्यादा बारिश वाले इलाकों में तापमान में कमी आएगी.

बता दें कि बीते दिन भी सुबह से लेकर देर शाम तक कई जिलों में कुछ-कुछ जगह पर बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक अररिया में 132.4 मिलीमीटर के साथ बहुत ज्यादा भारी बारिश दर्ज की गई. किशनगंज में 70 और पश्चिम चंपारण में 65.4 मिलीमीटर के साथ भारी बारिश हुई. इसके अलावा सीतामढ़ी 61, औरंगाबाद 55.4, रोहतास 54.6, भागलपुर 53.6, मधुबनी 50.02, पूर्णिया 48.6, सिवान 45.2, कटिहार 42.4, भभुआ 39.2, पूर्वी चंपारण 38 और गोपालगंज में 28.5 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की बारिश हुई.

पटना के फतुहा, फतुहां, दनियावां में मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई, तो मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, शिवहर, भोजपुर, सारण, वैशाली, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बांका, मुंगेर और बेगूसराय जिलों में भी मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई.

बारिश के साथ-साथ राज्य के तापमान में भी एक से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. सबसे अधिक तापमान गोपालगंज में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तो राजधानी पटना में 1.7 डिग्री की गिरावट के साथ 33.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. राज्य का औसत तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Supual News: सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget