एक्सप्लोरर

Bihar Monsoon Session: सदन के बाहर दस्तावेज दिखाकर RJD विधायक ने सरकार पर लगाया घोटाले का आरोप, जानिए क्या बोली BJP

MLA Mukesh Roshan: आरजेडी के विधायक मुकेश रोशन ने आरोप लगाया है. कहा है कि शिक्षा विभाग ने सभी नियमों को ताक पर रखकर निविदा शर्तों में छेड़छाड़ करके यह काम बाहरी कंपनी को दिया है.

Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार विधानसभा में आज (24 जुलाई) मानसून सत्र का तीसरा दिन है. आज भी विधानसभा के बाहर विपक्षी दलों के नेताओं ने हाथ में बैनर और तख्ती लेकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की. आरजेडी के विधायक मुकेश रोशन ने दस्तावेज दिखाकर सरकार पर घोटाले का आरोप लगाया. कहा कि जीईएम (GEM) पोर्टल पर डाला गया है कि बिहार शिक्षा परियोजना के तहत सवा लाख टैब (टैबलेट) खरीदना है. यह टैबलेट मेक इन इंडिया के तहत 10 हजार में मिलता है, लेकिन विदेश की कंपनियों से यह मंगाया जा रहा है. सवा लाख टैबलेट खरीदने के लिए सारे नियम-कानून तोड़े जा रहे हैं. 

शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर लगाया आरोप, बीजेपी ने बताया निराधार

मुकेश रोशन ने आगे कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी नियमों को ताक पर रखकर निविदा शर्तों में छेड़छाड़ करके यह काम बाहरी कंपनी को दिया है. 10 हजार का टैब 13 हजार 500 में खरीदा जा रहा है. जब जीईएम पोर्टल पर यहां की कई कंपनियां रजिस्टर्ड हैं तो उनसे खरीदारी क्यों नहीं की जा रही है? मेक इन इंडिया के तहत खरीदारी हो. सदन में इस घोटाले के मामले को हम लोग उठाएंगे. सरकार इसका जवाब दे. हालांकि इस पर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि इस तरह के आरोप निराधार हैं. कोई घोटाला नहीं हुआ. आरजेडी घोटालेबाजों की पार्टी है. वहीं लोग घोटाला करते हैं. 

कांग्रेस विधायक राजेश राम ने क्या कहा?

उधर, विधानसभा में कांग्रेस विधायक राजेश राम के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने हाथ में झाल लेकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले. बजट बिहार विरोधी है. बिहार को कुछ नहीं मिला है. महागठबंधन के विधायक विधानसभा परिसर में बैनर-पोस्टर लेकर सीएम नीतीश कुमार और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.

वहीं बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का तीसरे दिन वाम दल के विधायक बैनर पोस्टर लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया. बिहार के सभी गरीबों के लिए 200 यूनिट बिजली और 10 किलो राशन हर महीने फ्री करने की मांग की.

ये भी पढ़ेंः Bihar Monsoon Session: 'कुछ जानती हो जो बोल रही हो...', विपक्ष की महिला सदस्य पर भड़क गए सीएम नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget