एक्सप्लोरर

Opposition Meeting: पहली बैठक में केजरीवाल, फिर CM नीतीश, तीसरी मीटिंग में ममता बनर्जी नाराज? जानें क्यों उठे ये सवाल

Opposition Meeting in Mumbai: 23 जून को नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई थी. लगातार हर मीटिंग में नेताओं की नाराजगी की खबर आती रही. इस बार चर्चा में ममता बनर्जी हैं.

पटना: केंद्र से मोदी सरकार (Modi Government) को हटाने के लिए विपक्ष तैयारी कर रहा है और इसी क्रम में शुक्रवार (1 सितंबर) को मुंबई में 'इंडिया' गठबंधन (INDIA Alliance) की तीसरी बैठक का आयोजन हुआ. इस बैठक में 28 दल शामिल हुए. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने विपक्षी एकता की मुहिम शुरू की और पहली बैठक भी पटना में हुई. इसके बाद बेंगलुरु और फिर मुंबई में मीटिंग हुई. तमाम बैठकें हुईं और इसमें हर बार किसी न किसी नेता के नाराज होने की खबरें आती रहीं.

पटना में पहली बार 23 जून को सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मीटिंग हुई थी. इस बैठक में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे थे और खबर आई थी कि वो पहली बैठक में नाराज होकर गए हैं. उस समय दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र के विधेयक को लेकर अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी कांग्रेस के समर्थन नहीं देने की बात से नाराज चल रही थी. पटना की बैठक में उन्होंने मुद्दा उठाया लेकिन बात नहीं बनी तो वो बैठक खत्म होने से पहले ही निकल गए.

वहीं दूसरी बैठक बेंगलुरु में हुई तो यह खबर सामने आई कि सीएम नीतीश कुमार यहां से नाराज होकर निकल गए. उनके साथ लालू और तेजस्वी यादव भी चले आए. हालांकि नीतीश कुमार ने इसको लेकर यह बयान दिया था कि राजगीर मेला की वजह से जल्दी निकले हैं क्योंकि इस मेले में जाने का उनका कार्यक्रम था. अब जब तीसरी बैठक मुंबई में हुई है तो बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाराज होने की खबर है. कहा जा रहा है कि वह भी उठकर चली गईं.

सुशील मोदी ने ट्वीट कर क्या कहा?

इसकी चर्चा इसलिए भी क्योंकि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी से राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने सवाल उठाए हैं. सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा- "पटना बैठक से अरविंद केजरीवाल नाराज हो प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ कर चले गए, बेंगलुरु बैठक से नीतीश कुमार और अब ममता बनर्जी मुंबई बैठक छोड़ कर चली गईं? जब सीताराम येचुरी सीट शेयरिंग पर मुंबई में बोल रहे थे उसी समय कांग्रेस अभिषेक बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग बंगाल में कर रही थी!"

टीएमसी ने नाराजगी से किया इनकार

हालांकि तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने नाराजगी की बात से इनकार किया है. सूत्रों का कहना है ममता बनर्जी सीट बंटवारे पर जल्द चर्चा चाहती हैं. बंगाल में लेफ्ट के रुख से उन्हें आपत्ति है, लेकिन अडानी को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही हैं वो बेबुनियाद हैं. एक दिन पहले ही टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि इसमें सीट शेयरिंग समेत कई मसलों पर बात हुई.

यह भी पढ़ें- One Nation One Election पर CM नीतीश की दो टूक, मोदी सरकार के समर्थन के सवाल पर कहा- 'देखेंगे हाउस में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में पटना HC का वकील गिरफ्तार
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में बिहार से वकील गिरफ्तार
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget