एक्सप्लोरर

तेज प्रताप ने खुद को मान लिया ‘सेकेंड लालू’, Live आकर लालू के अंदाज में CM नीतीश कुमार को चेताया

Bihar Politics: तेज प्रताप यादव ने कहा कि आम आदमी के साथ तो अपराध हो ही रहा था अब विधायकों के साथ हो रहा है. हमलोग भी सत्ता में रहे हैं लेकिन कभी इस तरह का काम नहीं हुआ.

पटनाः लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने खुद को 'सेकेंड लालू' मान लिया है. खुद लाइव आकर उन्होंने यह बात कही है. वे ‘सेकेंड लालू तेज प्रताप यादव’ पेज से लाइव आए और अपनी बात कही. वहीं पहले दिन लाइव आए तेज प्रताप यादव ने उन्हें धन्यवाद दिया जिन लोगों ने इस पेज को लाइक किया है. इस पेज से दूसरे दिन सोमवार को लाइव आकर उन्होंने सावन की शुभकामनाएं भी दीं. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लालू यादव के अंदाज में चेताया.

लाइव में सबसे पहले तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्होंने आज (सोमवार) सुबह उठकर पूजा भी की है. विधानसभा के सत्र का पहला दिन था. मंगलवार को वह विधानसभा में अपराध, कोरोना महामारी, भ्रष्टाचार, अस्पताल, बेरोजगारी, शिक्षा, बाढ़ और महंगाई आदि मुख्य मुद्दों पर बात करेंगे. इस दौरान उन्होंने सेकेंड लालू तेज प्रताप यादव पेज से जुड़ने के लिए कहा. कहा कि पेज पर हेल्पलाइन नंबर दिया गया है इसके माध्यम से कोई भी समस्या हो तो इससे संपर्क कर बता सकते हैं.

बिहार में तेजी से बढ़ रहा अपराध का ग्राफः तेज प्रताप

उन्होंने कहा कि अगर आप अखबार पढ़ते होंगे या न्यूज देखते होंगे तो यह पता होगा कि पूरे बिहार में किस तरीके से अपराध बढ़ रहा है. अपराधी तांडव मचा रहे हैं और सरकार चुप्पी साधी है. कहा कि जिस तरीके से बिहार में क्राइम का ग्राफ बढ़ा है उससे हम मर्माहत हैं. कुछ दिनों पहले बक्सर में हमारी पार्टी से जुड़े एक छात्र की हत्या कर दी गई थी. एक और आरजेडी के सिपाही मनोज की हत्या कर दी गई.

लालू के अंदाज में तेज प्रताप ने कहा कि उनका छोटा भाई तेजस्वी जब भी खड़ा होकर जवाब देता है तो उसे बोलने नहीं दिया जाता है, लेकिन नीतीश कुमार यह जान लें कि हमलोग चुप रहने वाले नहीं हैं. हमने काला मास्क लगाकर विरोध भी जताया है. विधायकों के साथ मारपीट की गई और केवल दो लोगों पर कार्रवाई कर नीतीश कुमार ने बाकी लोगों को बचाने का काम किया है.

तेज प्रताप और तेजस्वी को मारने की रची गई साजिश

तेज प्रताप यादव ने कहा कि आम आदमी के साथ तो अपराध हो ही रहा था अब विधायकों के साथ भी ऐसा हो रहा है. पवित्र मंदिर में इस तरह का काम किया गया है. हमलोग भी सत्ता में रहे हैं लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ. कहा कि तेज प्रताप और तेजस्वी यादव की हत्या करने की साजिश रची गई थी. इस दौरान तेज प्रताप यादव ने रोजगार के मुद्दे पर राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार को भी घेरा. कहा कि आज कितने लोगों को रोजगार मिला है यब बताया जाए. बिना घूस दिए आज बिहार में कुछ नहीं हो रहा है. इस दौरान उन्होंने और भी कई बातें कहीं और पेज को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की बात कह लाइव को समाप्त कर दिया.

यह भी पढ़ें- 

Shravani Mela 2021: देवघर और बासुकीनाथ में पसरा सन्नाटा, इस तरीके से कर सकते हैं बाबा भोले का दर्शन

बिहारः बेखौफ अपराधियों ने एमआर को मारी गोली, रुपये का कलेक्शन कर युवक लौट रहा था सुपौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget