एक्सप्लोरर

LJP में टूट के लिए विपक्ष ने नीतीश कुमार को बताया जिम्मेदार, HAM-BJP ने कहा- ये तो होना ही था

Bihar LJP Conflict: बीजेपी प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान अकेले निर्णय ले रहे थे. चिराग ने महागठबंधन को फ़ायदा पहुंचाया था, उस समय से सभी सांसद उनसे नाराज़ थे. अब उचित समय पर इनलोगों ने ये फ़ैसला लिया है.

पटना: केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाओं के बीच एलजेपी में टूट की खबर आने से देश की सियासत गरमा गई है. केंद्र के साथ ही बिहार के सियासी गलियारों में भी तरह-तरह की चर्चाएं तैरने लगीं हैं. बिहार एनडीए में खटपट और लालू के जेल से बाहर आने के बाद राजनीतिक समीकरण बदलने के कयासों के बीच एलजेपी में बड़ी टूट की खबर ने सबको चौंका दिया है. सभी दल के नेता इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

नीतीश कुमार को बताया जिम्मेदार

एक तरफ विपक्ष की पार्टियों ने जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टूट का जिम्मेदार बताया है. वहीं, सत्ताधारी दल के नेता चिराग को जिम्मेदार बताते हुए ये कह रहे हैं कि ये तो होना ही था. बिहार विधानसभा चुनाव के समय से ही पार्टी नेताओं के बीच शीर्ष नेतृत्व के प्रति असंतोष की भावना थी. 

आरजेडी विधायक और नेता शक्ति सिंह ने एलजेपी में टूट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस तरह से लोग दूसरों के घरों में आग लगाने की कोशिश करते हैं, उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि आग की लपटे उनके घरों को भी राख कर सकती हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जेडीयू प्रलोभन देने वाली पार्टी है, धनबल का प्रयोग कर वो छोटी पार्टियों को तोड़ती है. इस पार्टी के नेताओं को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है. ये जो आरसीपी टैक्स लेते हैं, वो इन्हीं सब कामों में खर्च होता है. अब चिराग पासवान से ही पूछना होगा कि वो आगे क्या करने वाले हैं.

दलबदलुओं की जमात है जेडीयू

इधर, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि एलजेपी में टूट के पीछे जेडीयू का हाथ है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस टूट में जेडीयू के नेता शामिल हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते उन्होंने हुए कहा कि वो पार्टियों को तोड़ने में क्यों लगे रहते हैं? जेडीयू दलबदलुओं की जमात बन गई है. उन्होंने इस पूरे प्रकरण को राजनीतिक भ्रष्टाचार बताया है. 

हम प्रवक्ता ने कही ये बात

लोक जनशक्ति पार्टी में हुई टूट पर हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक दिन है. यह तो होना ही था. पार्टी में जिस तरह से चिराग पासवान तानाशाही रवैया अपना रहे थे, टूट तय था. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अनाप शनाप बोलने वाले और उन्हें जेल भेजने का दावा करने वाले चिराग पासवान के पास अब कुछ भी नहीं बचा है. वहीं, बीजेपी प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान अकेले निर्णय ले रहे थे. चिराग ने महागठबंधन को फ़ायदा पहुंचाया था, उस समय से सभी सांसद उनसे नाराज़ थे. अब उचित समय पर इनलोगों ने ये फ़ैसला लिया है.

यह भी पढ़ें -

बिहारः LJP में हुई टूट पर RCP सिंह का चिराग पासवान पर तंज, कहा- जो बोइएगा, वही काटिएगा

Bihar LJP Conflict: चाचा पशुपति पारस के घर पहुंचे चिराग पासवान, गेट पर करते रहे इंतजार, 20 मिनट बाद मिली एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget