एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: 'आज वो आंसू…', RJD सांसद मनोज झा ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कह दी बड़ी बात

Operation Sindoor: मनोज झा ने कहा कि एक जिम्मेदार मुल्क के रूप में भारत ने अपने झंडे का मान और ऊंचा किया है. ये भारतीय सेना के पराक्रम का ऐसा अवसर है पूरा देश उस पक्ष में खड़ा है.

Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से भारत के लोग तो खुश हैं साथ ही विपक्षी पार्टियां भी गदगद हैं. आरजेडी सांसद मनोज झा (Manoj Jha) ने आईएएनएस से बातचीत में बुधवार (07 मई, 2025) को बड़ा बयान दिया. उन्होंने सेना की तारीफ की. 

मनोज झा ने कहा, "सेना के शौर्य के नाम उनको बारंबार प्रणाम. ये भारतीय सेना के पराक्रम का ऐसा अवसर है पूरा देश उस पक्ष में खड़ा है. जिन लोगों ने अपनों को खोया और खोने के बाद पूरे देश ने उस पीड़ा को साझा किया आज वो आंसू कुछ तो ठहर जाएंगे." 

मनोज झा ने भारतीय सेना पर इसलिए भी गर्व किया क्योंकि आम नागरिकों को टारगेट नहीं किया गया था. इसके लिए मनोज झा ने कहा, "एक जिम्मेदार मुल्क के रूप में भारत ने अपने झंडे का मान और ऊंचा किया है. सेना के पराक्रम को आज के दिन बारंबार प्रणाम. जय हिंद."

क्या बोले मृत्युंजय तिवारी?

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हैं. जिस तरह से हमारी भारत माता की माताओं-बहनों का सिंदूर छीना गया था, सिंदूर धोया गया था, उसी की भाषा में 'ऑपरेशन सिंदूर' करके आतंक के आकाओं को जवाब मिला है. भारतीय सेना ने जो किया है उससे 140 करोड़ देशवासियों को गर्व है. हम एकजुट होकर पूरे देश के लोग देश की सेनाओं के साथ हैं. हम (भारत) तो अहिंसा के पुजारी हैं, लेकिन हमें जो छेड़ेगा, जो हमारी माताओं-बहनों के सिंदूर को उजाड़ेगा उसको उसी की भाषा में 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से जवाब दिया जाएगा.

मृत्युंजय तिवारी ने भारतीय सेना और जवानों की तारीफ की. कहा कि देखकर सीना चौड़ा हो जाता है. आरजेडी नेता ने कहा कि हिंदुस्तान यही चाहता था. सभी लोग एकजुट हैं, हमारी पार्टी, हमारे नेता. तेजस्वी यादव ने लगातार पहलगाम हमले के बाद कहा था कि निहत्थे-निर्दोष भारतीयों की जानें गई हैं, जिन आतंकियों ने मौत के घाट भारतीयों को उतारा है उनको उन्हीं की भाषा में जवाब मिलना चाहिए तो जवाब मिला है.

यह भी पढ़ें- 'ऑपरेशन सिंदूर' पर CM नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, PM मोदी का नाम लेकर क्या कहा?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget