एक्सप्लोरर

Tiger Fight: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में वर्चस्व को लेकर दो बाघों में हुई भिड़ंत, एक की मौत

Bettiah News: क्षेत्रीय वर्चस्व के लिए हुई इस लड़ाई में एक बाघ की मौत हो गई है तो दूसरे बाघ के घायल होने की आशंका है. वन विभाग की टीम दूसरे बाघ की तलाश कर रही है.

Tiger Fight: बेतिया के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मंगूराहा वन क्षेत्र में एक बाघ की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि वर्चस्व को लेकर दो बाघों में भिड़ंत हुई जिसमें एक बाघ की मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए. बता दें कि वन क्षेत्र के अमहवा की घटना है. बताया जा रहा है कि बुधवार के दिन दो बाघ के बीच क्षेत्रीय संघर्ष हुआ था जिसमें एक की मौत हो गई. बाघ के शव मिलने के बाद वन विभाग की टीम में हड़कंप मच गया है.

वहीं, वन विभाग की टीम ने दूसरे बाघ की तलाश में जुटी है उस बाघ के भी घायल होने की आशंका जताई जा रही है. वन विभाग की टीम दोनों बाघ के बीच की लड़ाई को 'टेरिटोरियल फाइट' बता रही है. सीएफ ने बताया कि बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है.

सीएफ ने दी जानकारी

सीएफ नेशामणी ने बताया है कि दो बाघ के बीच क्षेत्र के वर्चस्व को लेकर हिंसक लड़ाई वन क्षेत्र में होते रहता है. यह लड़ाई इतनी हिंसक कभी कभी हो जाती है जिसमें एक बाघ को जान तक गंवानी पड़ती है. लड़ाई में अगर दूसरा बाघ भी घायल हो जाता है तो उसकी भी कभी कभी मौत हो जाती है. वहीं, ऐसे में वन विभाग की टीम दूसरे बाघ की तलाश में जुटी हुई है जिससे उससे जख्मों का इलाज समय से किया जा सके और उसे बचाया जा सके. घायल अवस्था में अगर बाघ कहीं चला गया तो उसकी भी मौत हो सकती है.

वन विभाग के लिए है चिंता का विषय

बता दें कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघ की संख्या 50 से अधिक हो गई है, लेकिन बढ़ते बाघ की संख्या के साथ-साथ बाघ के बीच क्षेत्रीय संघर्ष वन विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. सीएफ ने बताया कि दो दिन से बारिश हो रही है. इसी बीच यह घटना घटी है. डॉक्टरों की टीम बाघ के शव का पोस्टमार्टम करने में जुट गई है. बाघ का अंतिम संस्कार किया जाएगा. वन विभाग की टीम ने लगतार बाघों पर निगरानी रख रही है.

ये भी पढे़ं: Motihari News: शिक्षकों के डॉक्यूमेंट को खंगाल रही है निगरानी, मोतिहारी में फर्जी प्रमाण पत्र वाले 4 टीचर पर हुई FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget