एक्सप्लोरर

कांग्रेस में टूट की खबर पर नीतीश कुमार बोले- हमसे किसी ने संपर्क नहीं किया

नीतीश कुमार ने कहा, ''हम इन सब चीजों पर ध्यान नहीं देते, हमसे किसी ने संपर्क नहीं किया है. पार्टी के अंदर बहुत चीजें चलती रहती हैं, इसके बारे में हमें कोई सूचना नहीं है.''

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही कांग्रेस पार्टी में घमासान जारी है. कभी महागठबंधन के साथी हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हैं, तो कभी खुद पार्टी के नेता ही नेतृत्व से लेकर टिकट बंटवारे पर सवाल उठा देते हैं. बात यहां तक बढ़ गई है कि पार्टी नेता ने ही कांग्रेस में टूट का दावा कर दिया. इसे लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि इसके बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं है.

कांग्रेस विधायकों की नाराज़गी की ख़बरों पर नीतीश कुमार ने कहा, ''हम इन सब चीजों पर ध्यान नहीं देते, हमसे किसी ने संपर्क नहीं किया है. पार्टी के अंदर बहुत चीजें चलती रहती हैं, इसके बारे में हमें कोई सूचना नहीं है.''

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व विधायक भरत सिंह ने दावा किया है कि पार्टी में जल्द ही बड़ी टूट होने वाली है. पार्टी के आधे से ज्यादा विधायक कांग्रेस का साथ छोड़ सकते हैं. उन्होंने दावा किया है कि पार्टी के 11 विधायक जल्द ही पार्टी छोड़ देंगे. कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक भरत सिंह का कहना है कि इस बार कांग्रेस के टिकट से 19 विधायक जीते हैं लेकिन इनमें 11 विधायक ऐसे हैं जो भले ही कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते हों, लेकिन वो कांग्रेस के नहीं है. उन्होंने दावा किया कि इन लोगों ने पैसे देकर टिकट खरीदे और विधायक बन गए.

पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महागठबंधन में शामिल होकर राज्य के 243 विधानसभा सीटों में से 70 सीटों पर चुनाव लड़ी और उसके मात्र 19 प्रत्याशी ही विजयी हो सके. चुनाव के बाद महागठबंधन में शामिल दलों ने भी कांग्रेस के कारण महागठबंधन की सरकार नहीं बनने की बात कही थी.

यह भी पढ़ें-

बिहार की चर्चित IPS लिपि सिंह का प्रमोशन, इन अफसरों को भी मिली प्रोन्नति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget