एक्सप्लोरर

Odisha Train Tragedy: मोतिहारी का इंद्रदेव रोजगार के लिए जा रहा था चेन्नई, बेटी की शादी में लिया था कर्ज, रेल हादसे में हुई मौत

Odisha Train Accident: ओडिशा रेल हादसे में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है. इस दुर्घटना में मोतिहारी के भी लोगों की मौत हुई है. वहीं, मोतिहारी लखौरा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति का शव मंगलवार को पहुंचा.

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा थाना क्षेत्र के इनरवा फुलवार गांव निवासी इंद्रदेव राउत की मौत बालासोर ट्रेन हादसे (Odisha Train Tragedy) में हो गई. बेटी के शादी में लिए कर्ज को चुकाने के लिए मजदूरी करने चेन्नई जा रहा था. घटना की सूचना मिलने के बाद इंद्रदेव के परिजन के साथ कई लोग घटनास्थल बालासोर पहुंचे. काफी खोजबीन के बाद इंद्रदेव की लाश मिली. इसके बाद उसके परिजन मंगलवार को शव को लेकर एम्बुलेंस से घर पहुंचे, जहां शव पहुंचते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं, घर शव पहुंचने के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

दो अन्य साथी भी हो गए थे घायल

घटना को लेकर मृतक के भतीजा शैलेन्द्र पटेल ने बताया कि जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के चार साथियों साथ इंद्रदेव राउत मजदूरी करने के लिए विजयवाड़ा एक जून को घर से निकले थे. जो कोलकाता के शालीमार स्टेशन से ट्रेन से विजयवाड़ा के लिए रवाना हुए. इस दौरान अचानक बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना में उनकी मौत हो गई और दो अन्य साथी भी घटना में घायल हो गए. घायल व्यक्तियों का उपचार ओडिशा में ही चल रहा है. वहीं, इस घटना में इंद्रदेव राउत की मौत के बाद उसके परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे.

ग्रामीणों के सहयोग से किया गया दाह संस्कार

लखौरा थाना क्षेत्र के इनरवा फुलवार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष भुलन मिस्र ने ओडिशा रेलवे दुर्घटना में शिकार मर्तक इंद्रदेव राउत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कुछ ही दिनों पहले विगत माह में इंद्रदेव राउत ने अपनी बेटी की शादी बड़ी ही धूमधाम से की थी. शादी के लिए उसने कर्ज लिया था. कर्ज चुकाने के लिए वह रोजगार की तलाश में चेन्नई जा रहा था. रास्ते में ट्रेन दुर्घटना में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजन उसकी तलाश में घटनास्थल पहुंचे, जिसके बाद उसके शव को मंगलवार की सुबह घर लाया गया. ग्रामीणों के सहयोग से मृतक का दाह संस्कार किया गया.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: निर्माणाधीन पुल के पाया ढहने पर सुशील कुमार मोदी ने सरकार से पूछे 5 सवाल, नीतीश-तेजस्वी दे पाएंगे जवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget