एक्सप्लोरर

'हिंदुत्व नहीं, कुर्सी और सत्ता पर है खतरा', गिरिराज के बयान पर JDU MLC ने किया पलटवार, कह दी बड़ी बात

जेडीयू नेता ने कहा कि गिरिराज मंत्री हैं, पार्टी के फायर ब्रांड नेता हैं, लेकिन वो किसी धार्मिक जुलूस में नजर नहीं आते हैं. ना ही उनके परिवार का कोई व्यक्ति नजर आ रहा है. इसके बावजूद वे ऐसा कहते हैं.

पटना: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय संसदीय क्षेत्र के सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के हिंदुत्व को लेकर दिए गए बयान पर विवाद शुरू हो गया है. मंत्री का ये कहना कि देश में हिंदू और हिंदुत्व खतरे में है पर विपक्ष के नेताओं ने निशाना साधना शुरू कर दिया है. साथ ही साथ सत्ता पक्ष के नेता भी बयान को गलत करार दे रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को जेडीयू एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी (JDU MLC Gulam Rasool Balyawi) ने बीजेपी नेता के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. 

सनातन धर्म का अपमान कर रहे मंत्री

मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी (गिरिराज सिंह) बातों से लगता है कि वे देश ही नहीं पूरी दुनिया में सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं. उनकी पार्टी सरकार में है, वो केंद्रीय मंत्री हैं, पार्टी के फायर ब्रांड नेता हैं, लेकिन वो खुद किसी धार्मिक जुलूस में नजर नहीं आ रहे हैं ना ही उनके परिवार का कोई व्यक्ति नजर आ रहा है. इसके बावजूद वे कहते हैं कि हिंदू खतरे में है.

बलियाबी ने कहा, " इस देश में ना बहुसंख्यक खतरे में है, ना अल्पसंख्यक खतरे में है, ना सनातन धर्म खतरे में है, ना इस्लाम खतरे में है,  ना जैन धर्म खतरे में है और ना ही बौद्ध धर्म के लोग खतरे में हैं. कुछ लोगों की कुर्सी और सत्ता खतरे में है. ऐसे में जिनकी सत्ता खतरे में होती है, उन्हीं का धर्म खतरे में होता है."

बयान बहादुरों से नहीं चलता बिहार 

बिहार सरकार में मंत्री जनक राम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बलियावी ने कहा कि बयान बहादुरों से बिहार नहीं चलता है. दरअसल, जनक राम ने कहा था कि मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर को हटा देना चाहिए, इससे लोगों को परेशानी होती है. उनके इस बयान पर काफी बवाल हुआ था.  

बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक खास समुदाय के लोगों पर हमला बोला था. इस दौरान उन्होंने धार्मिक जुलूस पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वालों पर भी हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि धार्मिक जुलूस भारत में नहीं तो क्या यह बांग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान या अन्य देशों में निकलेगा? कोई कहता है कि जुलूस को बंद कर दिया जाए, धार्मिक जुलूस जिसको बंद करना है वह बंद कर दे. भारत के अंदर धार्मिक स्वतंत्रता और देवी देवताओं के पूजा पर ना रोक लगा है ना हम लगने देंगे.

यह भी पढ़ें -

Darbhanga News: दरभंगा में एक साथ सात महिलाओं को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, सातों ने मिलकर किया था ये जुर्म

बिहार में पहली बार गाय के गोबर से बनाया जा रहा पेंट, CM नीतीश के गृह जिला में लगाया गया है प्लांट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget