एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव के लिए आज से शुरू हो जाएगा नामांकन, अब तक किसी भी दल के उम्मीदवार तय नहीं

चाहे सत्तारूढ़ एनडीए हो या फिर विपक्षी महागठबंधन, दोनों खेमों में अब तक सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं हुआ है.

पटना: बिहार में पहले चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी होगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर होगी, जबकि 12 अक्टूबर नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख होगी. हालांकि, अभी तक किसी भी दल ने अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल नहीं किए हैं. ऐसे में पहले दिन नामांकन की उम्मीद कम है.

चाहे सत्तारूढ़ एनडीए हो या फिर विपक्ष का महागठबंधन, दोनों खेमों में ही सीटों को लेकर अभी तक कुछ फाइनल नहीं हुआ है. सभी राजनीतिक दल अभी गठबंधन के ही गांठ को मजबूत करने में लगे हुए हैं. वहीं विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छ रखने वाले अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता अपना पूरा जोर लगा रहे हैं.

इस बीच बीजेपी के सीनियर नेता भूपेंद्र यादव ने कहा कि जेडीयू, बीजेपी औऱ एलजेपी एक साथ मैदान में उतरेगी. बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन बिहार चुनाव लड़ेगा. उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी की पार्टी ने भी जेडीयू को समर्थन दिया है, वे भी हमारे साथ हैं. देवेंद्र फडणवीस को बिहार चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

उधर महागठबंधन में भी सीटों को लेकर तालमेल नहीं बन पाया है. आरजेडी और कांग्रेस अभी तक किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पुहुंचे हैं. दोनों दलों के बीच सब कुछ ठीक नहीं बताया जा रहा है. ऐसे में आने वाले एक दो दिन महागठबंधन खेमे के लिए महत्वपूर्ण होंगे.

बिहार में तीन चरणों में होने हैं चुनाव

बिहार में तीन चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे. 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को वोटिंग होगी. नतीजे 10 नवंबर को आएंगे. 28 अक्टूबर को पहले चरण में 71 सीटों पर वोटिंग होगी. 3 नवंबर को दूसरे चरण में 94 सीटों पर वोटिंग होगी और सात नवंबर को तीसरे चरण में 78 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी. बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं.

बिहार चुनाव: संख्या से ज्यादा मनपसंद सीटों को लेकर अटकी है NDA में बात, एलजेपी ने रखी है ये शर्त 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget