एक्सप्लोरर

जूनियर डॉक्टरों के साथ बदसलूकी पर बोले NMCH अधीक्षक- संयम बरतें परिजन, हमारे पास अमृत का घड़ा नहीं 

एनएमसीच अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जो भी उपलब्ध संसाधन हैं, उसकी मदद से मरीजों का भरपूर इलाज डॉक्टर कर रहे हैं. कोई भी डॉक्टर ये नहीं चाहता कि मरीज मर जाए. डॉक्टर लगातार प्रयास करते हैं और प्रयास में बहुत बार सफलता मिलती है, बहुत बार नहीं मिलती है. ऐसे में उन्हें ये समझना चाहिए और संयम बरतना चाहिए.

पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित एनएमसीएच के जूनियर डॉक्टर शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए हैं. कोरोना मरीजों के परिजनों के व्यवहार से नाराज होकर जूनियर डॉक्टरों ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच ये कदम उठाया है. बीते 24 घंटे में दो-दो बार परिजनों की नाराजगी का शिकार हुए जूनियर डॉक्टर सुरक्षा की मांग पर अड़ गए हैं. उनका कहना है कि ऐसे माहौल में काम करना उनके लिए बहुत मुश्किल हो रहा है. ऐसे में जब तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होंगे, वो काम पर नहीं लौटेंगे. 

डॉक्टरों के पास अमृत का घड़ा नहीं

इधर, जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के बाद अस्पताल के अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के परिजन आरोप लगाते हैं कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. लेकिन दुर्व्यवहार से किसी की जान नहीं जाती. किसी को गाली देने से उसकी जान नहीं जाती है. जान तो कोरोना के वजह से जा रही है. डॉक्टरों के पास कोई अमृत का घड़ा नहीं है, कि वो एक चमच्च अमृत पिला देंगे और पेसेंट ठीक हो जाएंगे.

उन्होंने कहा, " जो भी उपलब्ध संसाधन हैं, उसकी मदद से मरीजों का भरपूर इलाज डॉक्टर कर रहे हैं. कोई भी डॉक्टर ये नहीं चाहता कि मरीज मर जाए. डॉक्टर लगातार प्रयास करते हैं और प्रयास में बहुत बार सफलता मिलती है, बहुत बार नहीं मिलती है, तो उन्हें ये समझना चाहिए और संयम बरतना चाहिए."  उन्होंने कहा कि सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद सभी काम पर लौटे थे, लेकिन प्रशासनिक स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, इस वजह से डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. 

नए मरीजों को नहीं किया जाएगा भर्ती 

अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि 24 घंटे के अंदर ऐसी दो-दो घटनाएं हो जाना ये बात सही नहीं है. मैं भी किस मुंह से डॉक्टरों को काम पर लौटने को कहूं. किसी भी फील्ड के कर्मचारी गाली सुनकर और मारपीट सह कर काम नहीं कर सकते हैं. हमने डीएम और एसएसपी को पत्र लिखा था. अस्पताल में हर शिफ्ट में 20 पुलिस जवानों की तैनाती की मांग की थी. लेकिन इस और कोई सुनवाई नहीं की गई. ऐसे में डॉक्टरों और बेड की कमी की वजह से फिलहाल नए मरीजों को भर्ती नहीं लिया जाएगा.

डॉक्टरों के साथ की हाथापाई
 
वहीं, आज हुई घटना के संबंध में एनएमसीएच की डॉक्टर मधुमिता ने बताया कि सभी डॉक्टर काम में लगे हुए थे. इसी क्रम में एक शख्स डेथ सर्टिफिकेट में सुधार करवाने आया और जल्द काम करने  के लिए दबाव बनाने लगा. जब उसे समझाने की कोशिश की गई वो और अन्य तीन लोग मारपीट पर उतारू हो गए. डॉक्टरों के साथ हाथापाई की. 

डॉ. मधुमिता की मानें तो उनके साथ भी धक्का मुक्की की गई. उपद्रव मचाने वाले लोग कह रहे थे कि वो आंनद किशोर के आदमी हैं और वे क्या कर सकते हैं, इसका डॉक्टरों को अंदाजा भी नहीं है. उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद सभी डॉक्टरों के बिहाफ लिखित आवेदन भी दिया है. ऐसे माहौल में काम करना मुश्किल है. 

इधर, पटना एसडीएम ने कहा कि अभी डॉक्टरों की बातों को समझने की कोशिश की जा रही है. बातों के अनुसार जो भी कानूनी कार्रवाई होगी वो की जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था यहां पहले से ही उपलब्ध है लेकिन अभी की परिस्थिति क्या है, ये देखने के बाद तय किया जाएगा.

यह भी पढ़ें -

NMCH की लापरवाही आम लोगों को पड़ ना जाए भारी, खुले में PPE किट्स फेंक संक्रमण को दे रहे न्योता

बिहार: पीपा पुल हादसे में नौ लोगों की मौत पर CM नीतीश कुमार ने जताया दुख, मुआवजे का किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget