एक्सप्लोरर

बिहार: पीपा पुल हादसे में नौ लोगों की मौत पर CM नीतीश कुमार ने जताया दुख, मुआवजे का किया एलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को अविलंब 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. साथ ही मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. 

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर स्थित पीपा पुल पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. पुल से सवारी गाड़ी के गंगा नदी में गिरने की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई. हादसे में इतने लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, " यह दुर्घटना काफी दुखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं." 

सीएम नीतश ने मुआवजे का किया एलान 

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को अविलंब 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. साथ ही मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. 

बता दें कि शुक्रवार की सुबह दानापुर से 12 से अधिक सवारियों को लेकर दियारा के लिए निकली जीप बीच पीपा पुल पर हादसे का शिकार हो गई. जीप पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा नदी में समा गई. घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. 

हादसे में नौ लोगों की मौत

हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जीप सवार लोगों की तलाश में जुट गई. घटना के संबंध में पटना डीएम ने बताया कि जीप गंगा में लगभग सवा नौ बजे डूबी. घटना के बाद खोज शुरू हुई और 9 शवों को जीप से एसडीआरएफ के गहरे गोताखोरों द्वारा निकाला गया है. डीएम के अनुसार जीप पानी में लगभग 25 फीट नीचे चली गई थी. ऐसे में जीप को सतह पर लाया गया. एसडीआरएफ के गोताखोर सीटी ललन और एसआई अशोक यादव लोगों को ढूंढने में जुटे हुए हैं.

मिली जानकारी अनुसार जीप में सवार सभी अकिलपुर निवासी भारत सिंह के परिवार के परिवार के सदस्य थे. मृतको में रमाकांत सिंह, पत्नी गीता देवी, अरविंद सिंह, उमाकांत सिंह की पत्नी, अनुरागो देवी, पोता-पोती, सरोज देवी समेत अन्य लोग शामिल हैं. स्थानीय लोगों की मानें तो पीपा पुल की जर्जर स्थिति की वजह से ये घटना हुई है. जीप भी जर्जर बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: सवारियों को लेकर जा रही जीप गंगा नदी में डूबी, 9 लोगों की मौत, कई लापता

बिहार में एक महीने में करीब 19 फीसदी लुढ़का रिकवरी रेट, लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget