एक्सप्लोरर

BJP Reaction: बीजेपी की प्रचंड जीत पर नित्यानंद राय बोले- हर-हर मोदी, घर-घर..., सिर्फ नारा नहीं, बल्कि हकीकत है'

Assembly Election Result 2023: तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बीजेपी काफी उत्साहित है. इस जीत को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बड़ा बयान दिया.

पटना: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने रविवार को कहा कि 'हर हर मोदी, घर-घर मोदी' सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि यह देश की हकीकत है, जो तीन राज्यों में जीत के बाद साबित हो गया है. जिस तरह से बीजेपी (BJP) ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जीत हासिल की और तेलंगाना में वोट प्रतिशत में सुधार हुआ, हम केवल यही कह सकते हैं कि 'मोदी नाम केवलम'. मोदी के नाम की वजह से ही बीजेपी ने इन राज्यों में जीत हासिल की है.

'इसका श्रेय अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नड्डा को भी जाता है' 

नित्यानंद राय ने कहा कि मोदी का नाम और काम घर-घर तक पहुंचा. हर हर मोदी घर घर मोदी सिर्फ नारा नहीं, बल्कि हकीकत है. देश की जनता को उन पर भरोसा है. मोदी है तो मुमकिन है. उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में जहां देश आत्मनिर्भर बन रहा है वहीं देश से गरीबी और भ्रष्टाचार भी खत्म हो रहा है. इसका श्रेय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नड्डा को भी जाता है, जिन्होंने पीएम मोदी की नीतियों और रणनीतियों को जमीन पर लागू किया.

कांग्रेस नीत गठबंधन लोगों को धोखा दे रहा है- नित्यानंद राय 

केंद्रीय मंत्री ने 'इंडिया' पर हमला बोलते हुए कहा कि घमंडिया गठबंधन का नेतृत्व भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण को दर्शाता है. उन्होंने चुनावों में हमेशा झूठे वादे और अफवाहें की हैं. लोग अब समझ गये हैं कि कांग्रेस नीत गठबंधन लोगों को धोखा दे रहा है. उन्हें केवल पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर भरोसा है. बता दें कि चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को जारी मतगणना के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से मध्य प्रदेश की सत्ता में वापसी की ओर बढ़ रही है, वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में वह कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के करीब है. इन चुनावों में कांग्रेस के लिए राहत सिर्फ तेलंगाना से मिल रही है जहां उसके भारी बहुमत से सरकार बनाने की प्रबल संभावना है.

ये भी पढ़ें: Assembly Election Result 2023: भाजपा की जीत पर क्या बोल गए रविशंकर प्रसाद, कहा- पीएम मोदी के लिए ये हैं जातियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget