एक्सप्लोरर

Assembly Election Result 2023: भाजपा की जीत पर क्या बोल गए रविशंकर प्रसाद, कहा- पीएम मोदी के लिए ये हैं जातियां

Patna News: रविशंकर प्रसाद ने भाजपा की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा अब देश पॉलिटिक्स से ऊपर विकास, विश्वास और मोदीजी के साथ चल रहा है. गरीब, किसान, बेटियां ही मोदी के लिए जातियां हैं.

पटना: विधानसभा चुनावों के परिणामों (Assembly Election Result 2023) में भाजपा को तीन राज्यों में बंपर जीत मिलती नजर आ रही है. जहां भाजपा मध्य प्रदेश में लगातार सत्ता में आ रही है. वहीं छत्तीसगढ़ और राजस्थान में फिर से कुर्सी हासिल करने जा रही है. ऐसे में भाजपा के दिग्गज नेताओं के बयान आने लगे हैं. वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने इस जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा अब देश पॉलिटिक्स से ऊपर विकास, विश्वास और मोदीजी के साथ चल रहा है. गरीब, किसान, बेटियां ही मोदी के लिए जातियां हैं.

देश के पांच राज्यों में से तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने जा रही है. ऐसे में रविवार (3 दिसंबर) को बीजेपी के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, तीनों प्रदेशों के चुनाव की गंभीरता को समझना होगा. भाजपा 18 साल की सरकार के बावजूद मध्य प्रदेश में दो तिहाई से अधिक वोट से जीत गई. राजस्थान में सिर्फ रिवाज नहीं पलट रहा है बल्कि निर्णायक जीत हो रही है. कांग्रेस पार्टी 60-65 पर निपट गई. छत्तीसगढ़ में हम मानते ही नहीं थे. मैं वहां गया हूं. काम किया है. वहां के लोग सरल होते हैं और सहज होते हैं. जिस तरह का राज भूपेश बघेल ने किया था. उन्हें तो हारना ही था. 

'मोदी की गारंटी जमीन पर दिखाई देती है'

उन्होंने कहा कि, अब देश इस तरह की पॉलिटिक्स से ऊपर विकास, विश्वास और मोदीजी के साथ चल रहा है. जो मोदी की गारंटी है, लोग मानते हैं कि वह जमीन पर दिखाई पड़ती है. अगर हमने कहा कि टीके लगे तो लगे, बहनों के अकाउंट में पैसा गया तो गया, सड़कें बनीं हैं तो बनी हैं. एमपी, छत्तीसगढ़ के नेशनल हाइवे कमाल के हैं. ये जो देश में बदलाव दिख रहा है यह बड़ा बदलाव है. इसके साथ ही जाति की पॉलिटिक्स को एक बहुत बड़ा विराम लगा है. पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए किसान, युवा, बेटियां-बहनें और गरीब. ये ही जातियां हैं. जनता ने उनके ऊपर विश्वास किया है.'

'जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को चुना'

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बाकी सब बात करते हैं पिछड़ों की और सत्ता में बैठाते हैं अपने परिवार को. चाहे बिहार हो या उत्तर प्रदेश हो. मगर नरेंद्र मोदी गरीब का बेटा है. ईमानदारी से काम करता है. उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में स्पष्ट जीत हासिल हुई है. जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को चुना है. जनता ने मोदी की नीतियों पर भरोसा किया है. मोदी है तो मुमकिन है जमीन पर दिखता है. गैस चूल्हें मिलते हैं तो मिलते हैं. किसानों के खातों में पैसे पहुंचते हैं. लाडली बहन योजना को सभी ने देखा है. यह सब जब हो रहा है न तो यह पता चलता है कि यह पूरा रिजल्ट जाति से ऊपर है. यह मोदी के ऊपर विश्वास है.

ये भी पढ़ें : Assembly Election Result 2023: 'बिहार विधानसभा चुनाव का नहीं करना होगा इंतजार', विजय सिन्हा ने कर दिया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget