एक्सप्लोरर

RJD Dawat-e-Iftar in Bihar: पैदल ही इफ्तार पार्टी में शामिल होने राबड़ी आवास पहुंचे नीतीश, स्वागत के लिए खड़े थे पुराने साथी

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीएम एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास से पैदल ही 10, सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंचे. यहां उनके स्वागत के लिए पहले से ही पूर्व मंत्री श्याम रजक समेत अन्य नेता खड़े थे.

RJD Dawat-e-Iftar in Bihar: बिहार में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शुक्रवार को आरजेडी (RJD) के दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीएम एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास से पैदल ही 10, सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पहले से ही पूर्व मंत्री श्याम रजक (Shyam Rajak) समेत अन्य नेता खड़े थे, जो उन्हें अपने साथ अंदर ले गए.

तेजस्वी ने सीएम को भेजा था न्योता 

बता दें कि पांच साल बाद आरजेडी की ओर से इस बार इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है, जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सहित कई पार्टियों के नेता को न्योता भेजा गया था. ऐसे में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं. इधर, मुख्यमंत्री के इफ्तार पार्टी में शामिल होने को लेकर बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है. कयासों का दौर निकल पड़ा है. कयास लगाया जा रहा है कि कहीं मुख्यमंत्री फिर से लालू के साथ तो नहीं आने वाले.

कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं नीतीश

इस कयास को इसलिए भी और ज्यादा हवा मिल रही है क्योंकि आज ही आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामले में जमानत मिली है. माना जा रहा है कि नीतीश जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. गौरतलब है कि तेजस्वी के नेतृत्व में पटना स्थित राबड़ी आवास में इफ्तार पार्टी का आयोजन हो रहा है. शाम 6:17 बजे से दावत-ए-इफ्तार शुरू हो गया है. बिहार के सभी जिलों से मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. तेजस्वी ने सभी रोजेदार भाइयों और बहनों से गुजारिश की थी कि वे दावत में शिरकत करें.

यह भी पढ़ें -

RJD Dawat-e-Iftar in Bihar: नीतीश कुमार ने तेजस्वी का न्योता किया स्वीकार, RJD के दावत-ए-इफ्तार में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

Bihar Politics: RJD की इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे चिराग पासवान, कहा- पापा भी कार्यक्रम में करते थे शिरकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget