एक्सप्लोरर

रघुवंश बाबू के अंतिम संस्कार के दौरान नीतीश कुमार के मंत्रियों ने जमकर लगाए नारे, कहा - " मनरेगा मैन अमर रहे "

नीतीश कुमार के मंत्रियों ने नारे लगाते हुए कहा कि रघुवंश नहीं ये आंधी है, देश का दूसरा गांधी है.

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह सोमवार को अपने पैतृक गांव शाहपुर में पंचतत्व में विलीन हो गए. लेकिन बिहार की सियासत में ब्रह्म बाबा खुद को ज्यादा प्रासंगिक बना गए. शायद रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी नहीं सोचा होगा कि दुनिया से जाने के बाद वो बिहार की चुनावी बयार में सियासी मुद्दा बन जाएंगें.

बिहार चुनाव में खूब बिखरेंगे चिट्ठियों के पन्ने

रघुवंश प्रसाद की चिट्ठी, पार्थिव शरीर से लेकर अंतेष्टि तक सब कुछ पिछले दो दिनों में बिहार के सियासत में मुद्दा बना रहा. रघुवंश बाबू की आखिरी चंद चिट्ठियों को सत्तारूढ़ दल ने आरजेडी के खिलाफ मुद्दा बनाया. वहीं आगामी बिहार चुनाव में भी इन चिट्ठियों के पन्ने खुब बिखरेंगें. इधर, आरजेडी भी पिछले दो दिनों से इस चिट्ठी को साजिश बता नकार रही है.

नीतीश कुमार मंत्रियों ने लगाए नारे

मगर हद तो तब हो गई जब उनके पैतृक गांव में चल रहे अंत्येष्टि के दौरान एक तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मौजूद थे. तो वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार के दो मंत्री भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. उनके साथ बड़ी संख्या में जेडीयू कार्यकर्ता भी मौजूद थे. भारी भीड़ के सामने मौके की नजाकत को भांप कर सूचना एंव जनसंपर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार और आईटी मंत्री जय कुमार सिंह ने अचानक नारे लगाने शुरू कर दिए.

हैरान रह गए मौके पर मौजूद लोग

नीतीश कुमार के मंत्रियों ने नारे लगाते हुए कहा कि " रघुवंश नहीं ये आंधी है, देश का दूसरा गांधी है. ईमानदार रघुवंश बाबू अमर रहें, हर ईमानदार आदमी रघुवंश बाबू को नमन करो, मनरेगा मैन अमर रहे." जबतक कोई कुछ समझ पाता मंत्री अपने कार्यकर्ताओं के साथ नारा लगा कर निकल गए और वहां मौजूद राजनेता और भीड़ हतप्रभ देखती ही रह गई.

जेडीयू चिट्ठी को बनाएंगे मुद्दा

मंत्रियों के इस नारे वाले स्टंट से एक बात तो साफ हो गई कि आने वाले चुनाव में जेडीयू रघुवंश प्रसाद को लालू और आरजेडी के खिलाफ बार-बार मुद्दा बनाएगी. नफा और नुकसान तो वक्त तय करेगा. मगर आरजेडी के नेता इससे असहज जरूर होते रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget