एक्सप्लोरर

'ठाकुर' पर रार, नीतीश की पार्टी में दो फाड़! ललन सिंह बोले- मनोज झा गलत नहीं, संजय झा ने कहा- सोच कर बोलना चाहिए

Manoj jha Row: ठाकुर को लेकर राज्यसभा में दिए गए मनोज झा के बयान पर जेडीयू का स्टैंड साफ नहीं दिख रहा है. इस मुद्दे को लेकर जेडीयू में अभी घमासान मच हुआ है.

पटना: आरजेडी से सांसद मनोज झा (Manoj Jha) ने 21 सितंबर को राज्यसभा में 'ठाकुर' को लेकर कविता सुनाई थी. इस पर राजनीति गरमा गई है. अब बीजेपी (BJP) के खिलाफ चलने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में भी इस मुद्दे को लेकर दरार दिखने लगी है. हालांकि नीतीश कुमार हर बार यह कहते आए हैं कि हमें सभी पार्टियों के एकजुट करना है और बीजेपी को परास्त करना है. वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) भी नीतीश कुमार के साथ हैं, लेकिन अभी की बदली हुई पतिस्थिति कुछ और बयां कर रही है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू (JDU) में भी दरार दिखने लगी है.

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने गुरुवार मनोज झा के 'ठाकुर' वाले स्पीच पर जमकर समर्थन किया था और उन्होंने कहा था कि मनोज झा ने कोई गलत नहीं कहा है तो वहीं, जेडीयू कोटे के मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी संजय झा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान को खंडन किया. उन्होंने कहा कि मनोज झा को इस तरह का बयान देने के पहले सोचना चाहिए था.

यह बीजेपी का कंफ्यूज कर रही है- ललन सिंह

दरसल, मनोज झा के बयान पर आरजेडी के विधायक चेतन आनंद ने कहा था कि इस तरह का बयान हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. इसके बाद जेडीयू के विधान परिषद और प्रवक्ता संजय सिंह ने भी कहा था कि हम लोग ने चूड़ियां नहीं पहनी है इसका मुंह तोड़ जवाब देंगे, लेकिन जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मनोज झा का समर्थन करते हुए कहा कि उनके बयान को गलत ढंग से परोसा जा रहा है, उनका उद्देश्य किसी समाज को इंगित करने का नहीं था. ललन सिंह ने कहा कि यह उनका वक्तव्य भी नहीं है, यह उनकी राय भी नहीं है. वह तो भाषण के दौरान एक कविता पढ़े हैं और उन्होंने यह भी कहा है कि मान लीजिए कि मैं ठाकुर हूं तो उनका बयान किसी ठाकुर समाज को इंगित करने का नहीं है. ललन सिंह ने कहा कि मनोज झा के बोलने के सात दिन बाद अब चर्चा उठ रही है. यह बीजेपी का कंफ्यूज कर रही है.

संजय झा ने मनोज झा का नहीं दिए साथ

वहीं, जेडीयू कोटा के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने अपने ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बातों को खंडन कर दिया. उन्होंने कहा कि मनोज झा को कोई भी बयान देने के पहले सोचना चाहिए था. संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा से सभी धर्म सभी जाति के लोगों को सम्मान करते आए हैं. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि जब भी कोई बात रखें तो ऐसा रखें कि किसी समाज को आहत नहीं पहुंचे. हमने उनका स्पीच भी देखा है लेकिन हम यह कहना चाहेंगे कि आपको किसी भी जगह पर कोई भी बात रखते हैं तो ऐसी बात को रखें जिससे किसी समाज को आहत नहीं पहुंचे. पब्लिक लाइफ में अगर हम कोई बात को रखते हैं तो ऐसी बात को रखेंगे, जिससे किसी एक वर्ग को दिक्कत ना हो. 

ललन सिंह के खिलाफ बयान देना कुछ नया संकेत दे रहा है

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बयान को पार्टी के एक मंत्री ने खंडन किया. यह सबसे बड़ा सवाल है, क्योंकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की एक गरिमा होती है लेकिन लगातार देखा जा रहा है कि उनके पार्टी के नेता और मंत्री ललन सिंह का लगातार विरोध कर रहे हैं. कुछ दिन पहले भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने भी उनका जमकर विरोध किया था और ऐसी खबरें आई थी कि दोनों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुआ था. आज अशोक चौधरी ने बरबीघा में भी सीधे तौर पर कहा कि हम बरबीघा आते रहेंगे. जानकारी के अनुसार कि ललन सिंह ने उन्हें बरबीघा जाने से माना किया था. आज संजय झा ने भी ललन सिंह के बयान का खंडन कर एक बड़ा संकेत दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अशोक चौधरी, संजय झा और विजय वित्त मंत्री विजय चौधरी काफी करीबी माने जाते हैं.  ऐसे में उन लोग का ललन सिंह के खिलाफ बयान देना कुछ नया संकेत दे रहा है.

ये भी पढ़ें: 'कुआं ठाकुर का' पर आनंद मोहन Vs मनोज झा; जानिए वोटों की किस गणित के चलते बीच में आए लालू यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म, कुछ देर में आएगा पहला रुझान
LIVE: बांकीपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म, कुछ देर में आएगा पहला रुझान
बिहार: प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के इंजन में लगी आग, अंदर सो रहे थे पैसेंजर
बिहार: प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के इंजन में लगी आग, अंदर सो रहे थे पैसेंजर
EO विमल कुमार हत्याकांड पर सियासत, NDA विधायक पर तेजस्वी यादव के आरोप
EO विमल कुमार हत्याकांड पर सियासत, NDA विधायक पर तेजस्वी यादव के आरोप
'PM मोदी बताएं मेरी सुपारी किसने दी?' हमले की फोटो शेयर कर बोले पप्पू यादव
'PM मोदी बताएं मेरी सुपारी किसने दी?' हमले की फोटो शेयर कर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget