एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा में राष्ट्रगान के दौरान बैठे रहे कांग्रेस विधायक अबिदुर रहमान, बीजेपी बोली- राजद्रोह का मामला दर्ज हो

Congress MLA Abidur Rahman News: मंगलवार को बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का पहला दिन था. बीजेपी ने जानबूझकर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया है.

पटना: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मंगलवार को सदन में राष्ट्रगान के दौरान एक कांग्रेस विधायक के बैठे रहने पर भारतीय जनता पार्टी ने नाराजगी जताई. अररिया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस विधायक अबिदुर रहमान (Congress MLA Abidur Rahman) राष्ट्रगान के दौरान खड़ा नहीं हुए थे. इस पर उन्होंने कहा कि वह पैर में दर्द की वजह से खड़े नहीं हुए थे. 

हालांकि, 55 वर्षीय रहमान दिवंगत सदस्य के सम्मान में दो मिनट का मौन रखे जाने के दौरान खड़े नजर आए. बाद में बीजेपी के विधायक नीरज सिंह बबलू ने संवाददाताओं से कहा कि यदि रहमान पैर में दर्द की वजह से राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े नहीं हुए, तो बाद में उनका दर्द कैसे गायब हो गया? उन्होंने कहा कि रहमान दिवंगत सदस्य के सम्मान में रखे गए मौन के दौरान खड़े थे जिसमें राष्ट्रगान में लगने वाले समय से अधिक समय लगा, इसलिए ऐसा लगता है कि उन्होंने जानबूझकर राष्ट्रगान का अपमान किया.

दर्ज हो राजद्रोह का मामला

बीजेपी विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने रहमान की निंदा की और विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी से ‘‘राष्ट्रगान के अपमान’’ का संज्ञान लेने तथा उचित कार्रवाई करने की मांग की. वहीं बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की.

भर्तियों को पूरा करने की मांग

कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी विधायकों ने 1.15 लाख शिक्षकों की 'तत्काल भर्ती' की मांग को लेकर नारेबाजी की जिसके लिए पिछली राजग सरकार द्वारा सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दी गई थी. उन्होंने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं. उन्होंने 'राजग शासन के दौरान स्वीकृत कुल 2.34 लाख पदों पर भर्तियों को पूरा करने' की भी मांग की. महागठबंधन सरकार को बाहर से समर्थन दे रही भाकपा (माले)-लिबरेशन ने 'राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण द्वारा अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने' का आरोप लागते हुए प्रदर्शन किया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: कुढ़नी में RJD या JDU के कारण नहीं हुई हार, गलती के पीछे शक्ति यादव ने एक आदमी का नाम बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget