एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Janta Darbar: नीतीश भैया जिंदाबाद... जनता दरबार में चिल्लाने लगा फरियादी, CM बोले- एक से एक लोग

Bihar CM Nitish Kumar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे. इसी दौरान का ये वाक्या है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जनता दरबार (Janta Darbar) लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और तुरंत उसके समाधान की कोशिश करते हैं. आज सोमवार को जब वो जनता दरबार में लोगों की समस्या सुन रहे थे इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि सीएम मुस्कुराने लगे. जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनने के दौरान एक फरियादी जोर-जोर से नारा लगाने लगा. 'नीतीश भैया जिंदाबाद, देश का प्रधानमंत्री कैसा हो... नीतीश भैया जैसा हो.'

हालांकि नारे की आवाज जब मुख्यमंत्री तक पहुंची तो उनके चेहरे पर खुशी दिखी. उन्होंने मुस्कुराया. बाद में हाथ उठाकर कहा कि एक से एक हैं सब. बता दें कि दुर्गा पूजा के कारण पिछले सप्ताह जनता दरबार नहीं लगा था. आज नीतीश कुमार स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, श्रम संसाधन तथा आपदा प्रबंधन आदि विभागों से संबंधित शिकायतों को सुना.

यह भी पढ़ें- 'बिहार के मुख्यमंत्री को अति पिछड़ों से ज्यादा MY पर भरोसा', सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार से मांगा इस्तीफा

बिहार के कई जिलों से आए थे फरियादी

जनता दरबार में बिहार के कई जिले से फरियादी पहुंचे थे. बिहार के सुपौल से आए एक फरियादी ने सीएम नीतीश को कहा कि उसके गांव में एक स्कूल था जो अब नदी में विलीन हो गया. ऐसे में अब दूसरे जगह पर स्कूल का निर्माण हो. इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को फोन लगाया और इस पर ध्यान देने के लिए कहा.

सात साल के बेटे को लेकर पहुंचा शख्स

वहीं एक फरियादी अपने सात साल के दिव्यांग बेटे के साथ पहुंचा. कहा कि उसका नाम सुरेंद्र ठाकुर है. घर समस्तीपुर में है. वह जेडीयू के अति पिछड़ा का जिला सचिव भी रह चुका है. वह आज कष्ट में है. आप (नीतीश) रामचंद्र हैं और मैं आपका हनुमान हूं. कहा कि मेरा बेटा सात साल चार महीने का हो गया है लेकिन चल नहीं पाता है. मदद कीजिए. सीएम ने स्वास्थ्य विभाग को इसे देखने के लिए कहा.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार के कैमूर में मां ने एक-एक कर अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंका, बाद में खुद भी कूदी, सबकी मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget