एक्सप्लोरर

'सरकार को नीतीश कुमार चला रहे या ब्यूरोक्रेट? सब कुछ अलोकतांत्रिक', CM पर महागठबंधन का हमला

Bihar Politics: शकील अहमद खान ने कहा कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक मुख्यमंत्री के आदेश को ही नहीं मान रहे हैं. कार्यस्थगन प्रस्ताव भी हम लोगों ने दिया था उसको भी अस्वीकार कर दिया गया.

पटना: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) और बीजेपी विधायक शैलेंद्र की ओर से दिए गए बयान पर महागठबंधन के नेता एनडीए नीतीश सरकार (Nitish Government) की घेराबंदी कर रहे हैं. बुधवार (21 फरवरी) को विधानसभा परिसर में महागठबंधन की तरफ से प्रेस वार्ता की गई है. सवाल उठाया गया कि सरकार को सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) चला रहे हैं या ब्यूरोक्रेट?

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान (Shakeel Ahmad Khan) ने कहा कि बीजेपी विधायक शैलेंद्र ने आरजेडी के एमएलए रामवृक्ष सदा को गाली दी है. असंसदीय भाषा का प्रयोग किया है. हम लोग माफी मांगने की मांग कर रहे हैं. वह माफी नहीं मांग रहे हैं.

शकील अहमद खान ने कहा कि कार्यस्थगन प्रस्ताव भी हम लोगों ने दिया था उसको भी अस्वीकार कर दिया गया. दलित को अपमानित किया गया. कल (मंगलवार) सदन में सीएम नीतीश ने कहा था कि सरकारी स्कूलों का संचालन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा, लेकिन शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक मुख्यमंत्री के आदेश को ही नहीं मान रहे हैं. बिहार में सब कुछ अलोकतांत्रिक तरीके से हो रहा है.

सीपीएम के विधायक अजय कुमार ने कहा कि बिहार सरकार को नीतीश चला रहे हैं या ब्यूरोक्रेट यह पता नहीं चल रहा है. हास्यास्पद स्थिति है. नीतीश कुमार का आदेश शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक नहीं मान रहे हैं. बीजेपी विधायक आरजेडी के एमएलए को गाली दे रहे हैं. जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया, लेकिन माफी नहीं मांग रहे हैं. हम लोग दोनों मुद्दों को उठाते रहेंगे.

नीतीश ने कहा- 'केके पाठक को नहीं हटाएंगे'

बता दें कि महागठबंधन के विधायकों ने बुधवार को सदन में हंगामा किया. केके पाठक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. हालांकि सदन में नीतीश कुमार ने केके पाठक का बचाव किया. कहा कि वह ईमानदार अधिकारी हैं, लेकिन आप लोग उनको हटाने की मांग कर रहे हैं. नहीं हटाएंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'तेजस्वी यादव जब-जब नीतीश कुमार के साथ रहे बिहार में क्राइम क्यों बढ़ा?', आरके सिंह का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget