एक्सप्लोरर

Caste Census: हाई कोर्ट के फैसले से पहले जाति जनगणना पर बोले नीतीश, एक घटना का जिक्र करते हुए BJP पर किया हमला

Nitish Kumar Reaction on Caste Census: नीतीश कुमार मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे. सीएम ने बीजेपी पर तंज कसा. कहा कि ये लोग अटल बिहार वाजपेयी को भूल चुके हैं.

पटना: जातीय गणना पर पटना हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. आज इस पर फैसला भी आना है. इससे पहले सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का भी बयान सामने आया है. गुरुवार (4 मई) को मीडिया के सवालों के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा कि जातीय गणना एक बार हो जाएगा तब देखिएगा. तब उन्हें जो बोलना होगा एक साथ वह इसके बारे में बोलेंगे. नीतीश कुमार ने कहा कि यह उन्होंने अपने लिए नहीं बल्कि सभी के हित के लिए किया है. सीएम ने यह भी कहा कि वो जो भी करेंगे सबके हित के लिए करेंगे.

नीतीश कुमार ने बीजेपी की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो लोग बोल रहे हैं उनका कोई मतलब है. सीएम ने कहा कि वह बराबर कहते हैं कि हमने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हम काम किया है. ये लोग (बीजेपी) आज उन्हें याद भी कर रहा है? अटल बिहारी वाजपेयी के समय कभी हिंदू-मुस्लिम का झंझट नहीं हुआ. सब मिलकर काम कर रहे थे. विपक्ष के लोग भी रहते थे तो खुशी प्रकट करते थे.

नीतीश कुमार ने याद दिलाई इस्तीफे वाली कहानी

एक घटना का जिक्र करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब वह रेल मंत्री थे तो उन्होंने रिजाइन कर दिया था. उनके इस्तीफे को अटल बिहारी वाजपेयी ने स्वीकार नहीं किया था. दूसरी बार उन्होंने जाकर हाथ जोड़कर रिजाइन दिया था तब वो एक्सेप्ट किए. नीतीश ने मीडिया से कहा कि कोई रिजाइन करता है क्या? बंगाल में बड़ा हादसा हुआ था. हम रेल मंत्री थे. 100 आदमी मर गया था. हमको देखकर बुरा लगा था. हम लोग के किए हुए काम को ये लोग (बीजेपी) भूल जाते हैं. इन्हें कुछ नहीं करना है.

मीडिया के एक सवाल पर कि बीजेपी नेता सासाराम और बिहार शरीफ जा रहे हैं, चेतावनी दे रहे हैं कि रोक सकते हैं नीतीश कुमार तो रोक लें. इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ होने वाला है क्या? उन्होंने मीडिया से आग्रह करते हुए कहा कि आप व्यक्तिगत रूप से सासाराम और बिहार शरीफ जाकर देख लें. वहां के लोग ठीक हैं. कुछ लोग होते ही हैं गड़बड़ करने वाले. गड़बड़ करता है तो पुलिस और प्रशासन है. पुलिस एक्शन लेती है. हम तो पहले दिन से कहते रहे हैं कि न हम किसी को फंसाएंगे न बचाएंगे.

यह भी पढ़ें- Wrestlers Protest: 'भाजपाई किसी के भी सगे नहीं...', लालू की पार्टी बोली- तानाशाह कथित हिंदू सरकार अन्याय कर रही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget