एक्सप्लोरर

'परिवार विशेष में जन्म लेने से…', CM नीतीश कुमार के नेता ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?

Bihar Politics: जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को एक समान रूप से देखना लोकसभा अध्यक्ष की जवाबदेही है. राहुल गांधी को निराशा नहीं होनी चाहिए.

Bihar News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक बयान पर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू की प्रतिक्रिया आई है. जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी एक अनुभवी सांसद हैं. संसद की एक प्रक्रिया है जिसका पालन सभी सांसदों को करना पड़ता है. एक परिवार विशेष में जन्म लेने से किसी के पास कोई विशेषाधिकार हो ऐसा नहीं है, लेकिन इस बात को वे (राहुल गांधी) आज भी समझ नहीं पाते हैं.

राजीव रंजन ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को एक समान रूप से देखना लोकसभा अध्यक्ष की जवाबदेही है. इसलिए उन्हें (राहुल गांधी) निराशा नहीं होनी चाहिए.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की भी आई प्रतिक्रिया

उधर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी भड़के नजर आए. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वे संसद को बदनाम कर रहे हैं. संसद के आसन को बदनाम करने की उनकी आदत सी बन गई है.

जानें क्या है पूरा विवाद?

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि वे नियमों व सदन की मर्यादा के अनुरूप आचरण करें. इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने यह कहा कि एक कन्वेंशन है कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने दिया जाता है. मैं जब भी खड़ा होता हूं तो मुझे बोलने नहीं दिया जाता. मैं नहीं जानता कि सदन किस प्रकार चल रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि यहां हम जो कहना चाहते हैं हमें कहने नहीं दिया जाता. मैंने कुछ नहीं किया. मैं बिल्कुल शांति से बैठा था.

कांग्रेस नेता ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष की जगह होती है, लेकिन यहां विपक्ष की कोई जगह नहीं है. यहां केवल सरकार की जगह है. उस दिन प्रधानमंत्री मोदी ने कुंभ मेले के बारे में बोला, जिसमें मैं अपनी बात जोड़ना चाहता था. मैं बेरोजगारी के बारे में कुछ कहना चाहता था लेकिन मुझे नहीं बोलने दिया गया.

यह भी पढ़ें: बिहार में जिंदा बच्चे को डॉक्टर ने बताया मृत, दे दिया डेथ सर्टिफिकेट, इस जिले में गजब हो गया

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट ने बदला सियासी समीकरण
बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट ने बदला सियासी समीकरण
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
Bankipur By-Election: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बांकीपुर उपचुनाव: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget