एक्सप्लोरर

KC Tyagi News: महाराष्ट्र और झारखंड में NDA की जीत का कितना है चांस? जेडीयू ने कर दिया साफ

Maharashtra And Jharkhand election 2024: झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले चुनावों में केसी त्यागी ने एनडीए की जीत का दावा किया है. उनके अनुसार, झारखंड में भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी.

KC Tyagi News: जनता दल (यूनाइटेड) के नेता केसी त्यागी ने महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव के बीच दावा किया है कि दोनों राज्यों में एनडीए की सरकार बनेगी. जेडीयू नेता ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, “निश्चित ही, एनडीए के नेतृत्व में झारखंड में सरकार बनेगी. पिछली सरकार में जो भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और परिवारवाद का बोलबाला था, उससे झारखंड की जनता अब मुक्ति चाहती है.”

एनडीए की जीत का दावा

केसी त्यागी ने महाराष्ट्र में एनडीए की जीत का दावा करते हुए कहा, “आज महाराष्ट्र में भी चुनाव हो रहे हैं, और वहां भी 'इंडिया' गठबंधन अपनी जीत के लिए संघर्ष कर रहा है. आरक्षण एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन चुका है, और एनडीए सरकार ने इसे सही तरीके से संचालित कर कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है. एनडीए के पक्ष में परिणाम सकारात्मक होने की संभावना है.”

शराब कांड पर क्या बोले केसी त्यागी?

एक और सवाल, मद्रास हाई कोर्ट ने दलित सिबुरी जहरीली शराब कांड की जांच के आदेश दिए हैं, जिसमें अड़सठ लोगों की मौत हो गई थी. कल्लाकुरिची जहरीली शराब कांड की जांच सीबीआई को सौंपने पर जेडीयू नेता ने कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. महात्मा गांधी का सपना था शराबबंदी, लेकिन जिन राज्यों में शराबबंदी की जाती है, वहां अक्सर इसके उल्लंघन के कारण जहरीली और घटिया शराब से मौतें हो रही हैं. मुझे खुशी है कि इस पर अदालत ने संज्ञान लिया है.” मद्रास उच्च न्यायालय ने आज कल्लाकुरिची जहरीली शराब कांड की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया. इस घटना में 67 लोगों की मौत हो गई थी.

बता दें कि झारखंड की 81 विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुके हैं. अब परिणाम का इंतजार है. 23 नवंबर को भारतीय चुनाव आयोग झारखंड और महाराष्ट्र के चुनाव का परिणाम घोषित करेगा.

ये भी पढ़ें: Asian Womens Hockey: एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप में भारत की जीत पर CM नीतीश गदगद, टीम को दी बधाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'
Jehanabad News: जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget