एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: देश की यात्रा पर निकलने के नीतीश ने दिए संकेत, जानें कब से करेंगे शुरुआत

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा को लेकर सुर्खियों में हैं. पश्चिमी चंपारण में पहुंचे नीतीश कुमार ने मीडिया के सवालों पर आगे के प्लान की जानकारी दी.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अभी 'समाधान यात्रा' ( Samadhan Yatra) पर निकले हुए हैं. उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत पश्चिमी चंपारण से किया है. पश्चिमी चंपारण में गुरुवार को देश की यात्रा को लेकर मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि 'समाधान यात्रा' की समाप्ति के बाद बजट सत्र है, उसके बाद देखेंगे ये बाद की बात है. हालांकि इस सवाल पर उन्होंने साफ तौर पर मना नहीं किए हैं. इससे उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च में नीतीश कुमार विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए देश की यात्रा पर निकल सकते हैं.

विकास कार्यों का कर रहे निरीक्षण

'समाधान यात्रा' के दौरान सीएम नीतीश कुमार विकास कार्यों का निरीक्षण करने निकले हैं. प्रदेश में जल जीवन हरियाली योजना सहित कई योजनाओं की स्थिति इस यात्रा के दौरान सीएम जायजा ले रहे हैं. वहीं, पश्चिमी चंपारण में नीतीश कुमार ने गांव भ्रमण किया. इस दौरान गांव की महिलाओं से मिलकर उनकी सस्याओं को जाना. इसके बाद समाधान के लिए पदाधिकारियों निर्देश भी दिए. गांव भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी जो विकास कार्य हुए हैं, उन कार्यों का समीक्षा करने निकले हुए हैं. 

समाधान यात्रा पर राजनीति

बता दें कि पश्चिमी चंपारण से सीएम नीतीश की 'समाधान यात्रा' शुरू हो चुकी है.सीएम नीतीश कुमार की 'समाधान यात्रा' के दौरान कई जनसभा होगी. समाधान यात्रा का पहला चरण 29 जनवरी तक चलेगा. इसमें 18 जिलों को कवर किया जाएगा. नीतीश कुमार की ये यात्रा केंद्र की राजनीति को लेकर अहम मानी जा रही है. 2024 लोकसभा चुनाव से पहले जनता का मूड जानेंगे. वहीं. इस यात्रा को लेकर खूब राजनीति भी हो रही है. बीजेपी इसको लेकर लगातार नीतीश कुमार पर हमला भी बोल रही है. बीजेपी इस यात्रा को विदाई यात्रा बता रही है.

ये भी पढे़ं: Nitish Kumar Yatra: सीएम की यात्रा शुरू, RJD का सपोर्ट तो बीजेपी कस रही तंज, शिवानंद को नीतीश की सेहत की चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget