एक्सप्लोरर

जातीय जनगणना पर BJP से समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं नीतीश कुमार के मंत्री, कहा- NDA में कोई टकराव नहीं

श्रवण कुमार ने कहा कि जातीय जनगणना पर उम्मीद है बीजेपी समर्थन करेगी. वहीं, बीजेपी और जेडीयू के बीच मनमुटाव के सवाल पर कहा कि एनडीए में कोई टकराव नहीं है.

राजगीर: बिहार सरकार में संसदीय कार्य, ग्रामीण विकास मंत्री व जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के राजगीर दौरे का राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए. यह सरकारी दौरा था. गंगा जल उद्वह परियोजना का जायजा लेने आए थे. श्रवण कुमार ने कहा कि जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक होगी. सभी दलों की राय ली जाएगी. उम्मीद है बीजेपी जातीय जनगणना पर समर्थन करेगी. बीजेपी और जेडीयू में टकराव नहीं है. कई लोग अटकलें लगा रहे हैं कि बिहार में कुछ बड़ा सियासी उलटफेर होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होगा. एनडीए की सरकार चलती रहेगी.

श्रवण कुमार ने कहा कि जेडीयू विधायकों को 72 घंटे तक पटना में रहने का कोई आदेश नहीं दिया गया है. यह अफवाह है. जेडीयू से राज्यसभा आरसीपी सिंह जाएंगे या कौन जाएगा इसकी मुझे जानकारी नहीं. राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी की बैठक हुई थी. नीतीश कुमार को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया है. नीतीश ही निर्णय लेंगे कि जदयू कोटे से राज्यसभा कौन जाएगा. नीतीश जो भी फैसले लेंगे वह जेडीयू के हित में होगा.

ये भी पढ़ें- RCP के ट्विटर अकाउंट से सीएम नीतीश और जेडीयू गायब, बैनर पर लगे प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर को लेकर चर्चा शुरू

कब होगी कैबिनेट मीटिंग

उन्होंने कहा कि कैबिनेट मीटिंग जब लगातार होती है तब तो कोई सवाल नहीं उठाता. आज कल कैबिनेट मीटिंग नहीं हो रही है, इसलिए कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं. एजेंडों पर कैबिनेट मीटिंग होती है. एजेंडों पर कैबिनेट मीटिंग में मोहर लगती है. एक साथ कई एजेंडे आ जाएंगे तो कैबिनेट मीटिंग होगी.

नीतीश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है गंगा उद्भव योजना

बता दें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को नालंदा के राजगीर दौरे पर हैं. उनके साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा, संसदीय कार्य, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार थे. राजगीर में नीतीश ने गंगाजल उद्वह परियोजना का जायजा लिया. गंगा उद्भव योजना नीतीश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है.

ये भी पढ़ें- RJD की कमान तेजस्वी यादव को सौंपे लालू प्रसाद, अब पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने उठाई मांग, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget