एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार ने बना लिया तेजस्वी यादव को चित करने का मास्टरप्लान! बड़ी-बड़ी घोषणाओं के क्या हैं मायने?

Bihar Politics: बीते करीब दो महीने में नीतीश कुमार ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कई घोषणाएं की हैं. घोषणाओं से विपक्ष को बड़ा झटका लगा है. पढ़िए चुनाव से पहले ऐसी घोषणाओं के मायने.

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में करीब तीन महीने रह गए हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरप्लान सामने आने लगा है. एक के बाद एक बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं. चुनाव से पहले जनता के फायदे वाले ऐलान के क्या मायने हैं? क्या नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को चुनाव में चित करने की मुख्यमंत्री ने तैयारी शुरू कर दी है?

बीते करीब दो महीने में नीतीश कुमार ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कई घोषणाएं की हैं. चाहे रोजगार की बता कर लें, महिला उत्थान की बात कर लें, दलितों के सम्मान की बात कर लें, पत्रकारों की बात कर लें, यानी हर वर्ग को उन्होंने छूने का प्रयास किया है. घोषणाओं से विपक्ष को बड़ा झटका लगा है.

हाल के दिनों की घोषणाओं पर एक नजर डालें

1) सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राशि बढ़ाई गई है. इसके तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को हर महीने 400 की जगह 1100 रुपये दिए जाएंगे.

2) जीविका परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को 3 लाख रुपये से ज्यादा के बैंक ऋण पर अब सिर्फ 7 प्रतिशत ब्याज देना होगा. पहले 3 लाख रुपये से ज्यादा के ऋण पर 10 प्रतिशत ब्याज देना पड़ता था.

3) नीतीश कुमार ने युवा आयोग का गठन किया है. इसमें एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और सात सदस्य होंगे, जिनकी अधिकतम उम्र सीमा 45 वर्ष तक होगी. आयोग इस बात की निगरानी करेगा कि राज्य के स्थानीय युवाओं को राज्य के भीतर निजी क्षेत्र के रोजगारों में प्राथमिकता मिले, साथ ही राज्य के बाहर अध्ययन करने वाले और काम करने वाले युवाओं के हितों की भी रक्षा हो.

4) अगले पांच साल में (2025 से 2030) एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए इसकी घोषणा की गई. 

5) तेजस्वी यादव ने सरकार बनने पर 200 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा की तो नीतीश कुमार ने 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी. 

6) बिहार में पत्रकारों का भी ख्याल रखा गया है. पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत  सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार की जगह अब 15 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है. पत्रकारों की मृत्यु के बाद उनके आश्रित पति/पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह तीन हजार की जगह 10 हजार की पेंशन राशि दी जाएगी.

7) बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया गया है.

क्या कहते हैं राजनीतिक जानकार?

सबसे बड़ा सवाल है कि नीतीश सरकार की लगातार घोषणाओं से बिहार विधानसभा चुनाव में किसे फायदा होगा? क्या तेजस्वी के ऐलान से सीएम नीतीश घबरा गए हैं? राजनीतिक विशेषज्ञ और वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समझ चुके हैं कि तेजस्वी यादव उन्हें कमजोर कर सकते हैं. 

सरकार की घोषणाओं को लेकर संतोष कुमार कहते हैं, "निश्चित तौर पर नीतीश कुमार को फायदा हो सकता है. क्योंकि निश्चित तौर पर तेजस्वी यादव चुनाव में जनता के बीच जाएंगे तो कहेंगे कि हमारे कहने पर नीतीश कुमार ने किया तो एनडीए के नेता भी कहेंगे कि कोई घोषणा कर रहा है हम उसे पूरा कर रहे हैं. कुल मिलाकर अभी जो है इसमें नीतीश कुमार को विशेष फायदा हो सकता है."

बता दें कि तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि महागठबंधन की सरकार बनी तो 200 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी. महिलाओं के लिए माई बहिन मान योजना की घोषणा की है. इसके तहत 2500 रुपये हर महीने दिए जाएंगे. 500 रुपये में सिलेंडर देने का वादा किया है. एक तरफ तेजस्वी घोषणा कर रहे हैं तो दूसरी ओर चुनाव से पहले नीतीश उसे पूरा करने में लगे हैं.

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, कुछ देर में ही आएगा रुझान
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, कुछ देर में ही आएगा रुझान
नालंदा: भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का आज आगाज, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
नालंदा: भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का आज आगाज, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget